Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

दो दिवसीय जिला स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल (बालक/बालिका) प्रतियोगिता, 2023-24 का हुआ समापन

Follow

Published on: 14-12-2023

■ मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त, रामगढ़ श्री चंदन कुमार पहुंचे सिदो कान्हू स्टेडियम।

■ प्रखंड स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल कप के विजेताओं को मिलेगा ट्रैकसूट, उपायुक्त ने की घोषणा।

■ बालक वर्ग में माण्डू एवं बालिका वर्ग में पतरातू प्रखंड रहा विजयी

रामगढ़ (झारखंड)। जिला स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल (बालक/ बालिका) प्रतियोगिता 2023-24 के तहत गुरुवार को सिदो कान्हू स्टेडियम रामगढ़ में फाइनल मुकाबले खेले गए। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त, रामगढ़ श्री चंदन कुमार मैदान में पहुंचे।

खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने सभी खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहां की जिला प्रशासन का प्रयास है कि जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जो भी प्रयास किए जा सकते हैं वे किए जाएं इसी कड़ी में यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि जिले के सभी पंचायतों में बच्चों के खेलने के लिए खेल का मैदान एवं उनमे मूलभूत सुविधा हो। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने प्रखंड स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल कप के विजेताओं को ट्रैकसूट देने की घोषणा की।

उपायुक्त ने कहा कि खिलाड़ियों को ट्रैकसूट देने का उद्देश्य खिलाड़ियों को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सम्मानित करने के साथ-साथ सुदूरवर्ती क्षेत्रों में रह रहे अन्य बच्चों को भी खिलाड़ियों से प्रेरणा लेकर विभिन्न प्रकार के खेलों में आगे बढ़ाने के प्रति प्रेरित करना है। इसके साथ ही उपायुक्त ने कहा कि जिले में खेल को बढ़ावा देने के लिए आप सभी के पास जो भी सुझाव हैं उसे आप जिला प्रशासन तक जरूर पहुंचाएं ताकि हम सभी मिलकर रामगढ़ जिले की पहचान खेल के दिशा में और आगे ले जाएं।

जिला स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता के तहत बालक वर्ग में फाइनल मुकाबला दुलमी एवं माण्डू प्रखंड के बीच खेला गया जिसमें माण्डू प्रखंड ने 2-1 से जीत हासिल की। वहीं बालिका वर्ग में फाइनल मुकाबला पतरातू एवं माण्डू के बीच खेला गया जिसमें पतरातू प्रखंड 3-0 से विजई रहा।

मौके पर उपायुक्त रामगढ़ श्री चंदन कुमार, जिला खेल पदाधिकारी, रामगढ़ श्री मारकस हेमरोम, सहित अन्य के द्वारा विजेता टीमों के खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान उपायुक्त, रामगढ़ श्री चंदन कुमार ने प्रतियोगिता में भाग लेने एवं खेल की दिशा में आगे बढ़ने हेतु सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।

गौरतलब हो कि दोनों विजेता टीमों को 17 दिसंबर 2023 को जोनल स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु रांची भेजा जाएगा।

इस दौरान रामगढ़, मुस्तफा आजाद, रामगढ़ फुटबॉल संघ के सचिव, मोहम्मद कमरुद्दीन, डे बोर्डिंग प्रशिक्षक भोला नाथ महली, प्रकाश महतो, सूरज मुंडा, निर्णायक मंडली से अजय डिसिल्वा, बी. ए. राय, संतोष कुमार, गागेश्वर महतो, एवं रामगढ़ डे बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्र के खिलाड़ी एवं एवं अन्य उपस्थित हुए साथी ही सफल आयोजन में अपना सहयोग दिया।

दिवसीय जिला स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल (बालक/बालिका) प्रतियोगिता, 2023-24 का हुआ समापन

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel