Latest News
समस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार‘यह वास्तव में अफ़सोस की बात है’: विवादास्पद ‘ग्रोवेल’ टिप्पणी के बाद दक्षिण अफ़्रीका के कोच शुकरी कॉनराड ने गलती स्वीकार की | क्रिकेट समाचार

5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी वाला देश बनने जा रहा है अपना भारतः नन्दी

Published on: 17-12-2023

5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी वाला देश बनने जा रहा है अपना भारतः नन्दी

यह केवल वादा और दावा नहीं, ये है मोदी की गारंटी- नन्दी

विकसित भारत संकल्प यात्रा में बोले मंत्री नन्दी

मंत्री नन्दी ने मीरापुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा का किया स्वागत

उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के मीरापुर सब्जी मण्डी में विकसित भारत संकल्प यात्रा के साथ ही मोदी की गारंटी वाली गाड़ी का स्वागत किया। वहीं उपस्थित लोगों को सम्बोधित कर मंत्री नन्दी ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की। सभी ने विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने का संकल्प लिया।
मंत्री नन्दी ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा ऐसे लोगों तक पहुंचने का बहुत बड़ा माध्यम बनी है, जो अब तक सरकार की योजनाओं से नहीं जुड़ पाए हैं। देश के विकास और गरीब कल्याण के लिए केंद्र सरकार की विभिन्न नीतियों से क्षेत्र की जनता का जुड़ाव व लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी देख बहुत अच्छा लगा। आज भारत के कोने-कोने में मोदी की गारंटी वाली गाड़ी से गांवों, कस्बों तथा शहरों में रोज लाखों लोग जुड़ रहे हैं। अंत्योदय के लक्ष्य की प्राप्ति तथा विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में यह यात्रा महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत 10वें नम्बर से उठ कर दुनिया की 5वें नंब की आर्थिक ताकत वाला देश बना है। वर्तमान में 3.75 ट्रिलियन डॉलर से बढ़ कर अगले कुछ सालों में भारतीय अर्थव्यवस्था 5 ट्रिलियन डॉलर पार कर दुनिया की टॉप-3 इकोनॉमी में शामिल होगी, और यह कोई हवा-हवाई दावा नहीं है, बल्कि ये है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी।
इस अवसर पर प्रयागराज की पूर्व महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नन्दी, महानगर उपाध्यक्ष अनिल केसरवानी झल्लर, ज्ञानेश्वर शुक्ला, नरेश कुंद्रा, मंडल अध्यक्ष रणविजय सिंह, किशोरी लाल जायसवाल, पार्षद साहिल अरोरा, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती स्वाती गुप्ता जी, नोडल अधिकारी राममूर्ति एवं अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel