Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

मानवसेवा के लिए सिख गुरूओं ने दी शहादत, नयी पीढ़ी को मिलेगी प्रेरणा : रघुबर दास

Follow

Published on: 18-12-2023

एग्रिको मैदान में दो दिवसीय शहीदी दिहाड़ा का हुआ समापन

जमशेदपुर (झारखंड)। सिख गुरूओं ने मानवसेवा के लिए अपने प्राणों तक की आहुति दे दी जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत है। सिख गुरूओं‌ और संगत का देश‌ की सेवा में अहम योगदान रहा है। रंगरेटा महासभा का नयी पीढ़ी को शिक्षा देने के लिए ऐसे समागम का आयोजन सराहनीय है।

उक्त बातें उड़ीसा के राज्यपाल और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रंगरेटा महासभा के बैनर तले एग्रीको स्थित ट्रांसपोर्ट मैदान में आयोजित शहीदी दिहाड़ा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कहीं हैं। श्री दास ने प्रधानमंत्री द्वारा सिख गुरूओं के सम्मान में किए गए महत्वपूर्ण कार्यों का‌ भी उल्लेख किया। उन्होने कहा‌ कि प्रधानमंत्री द्वारा सिख गुरूओं के सम्मान में सिक्के और डाक टिकट जारी करवाने के साथ ही छोटे साहिबजादों के शहादत पर वीर बाल दिवस घोषित किया गया।

उन्होने अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल को याद दिलाते हुए कहा कि जमशेदपुर में पहली बार सरकार ने सीजीपीसी के साथ मिलकर गोपाल मैदान में बड़े पैमाने पर गुरु पर्व मनाया था। उन्होंने अपने संबोधन में गुरु तेग बहादुर, गुरु गोविंद सिंह, बाबा जीवन सिंह और चार साहिबजादों की शहादत पर प्रकाश डाला।

श्री दास ने देश की सुरक्षा में हमेशा अमूल्य योगदान देने के लिए सिखों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में सिख समुदाय के हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

मौके पर राज्यपाल रघुवर दास को रंगरेटा महासभा के अध्यक्ष मनजीत सिंह, झारखंड प्रदेश गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह, सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह और उद्योगपति राजीव दुग्गल द्वारा संयुक्त रूप से बाबा जीवन सिंह जी की स्मृति में बनाये गए प्रतीक चिन्ह एवं शॉल भेंट किया गयाव वहीं समाज में अहम योगदान के लिए राजीव दुग्गल, सरदार शैलेंद्र सिंह, जसवंत सिंह (चंडीगढ़), सतपाल सिंह (तरन तारन पंजाब), भगवान सिंह, अमरजीत सिंह, तरसेम सिंह, तारा सिंह, दलवीर दिल्ली, कमलजीत कौर, कमलजीत कौर गिल, बलविंदर कौर, किरणदीप कौर, अमृत सिंह, सुखदेव सिंह मिट्ठू, जगतार सिंह, जसवंत सिंह संधू, साहब सिंह, जसवंत सिंह गिल, मलकीत सिंह आदि को भी स्मृति चिन्ह भेट किया गया।

आज के इस धार्मिक समागम में लगभग 5000 से भी ज्यादा की तादाद में संगत ने मत्था टेका और गुरु का लंगर ग्रहण किया।

इसी क्रम में राज्यपाल ने भी पंगत में बैठकर गुरु का लंगर ग्रहण किया। रंगरेटा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष और बाबा जीवन सिंह भलाई ट्रस्ट के झारखंड प्रभारी मंजीत सिंह ने समागम में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार प्रकट किया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel