Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जिला उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में आयोजित हुई धान अधिप्राप्ति योजनान्तर्गत जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक, कहा- किसानों को लैंपस में धान विक्रय के लिए करें प्रेरित, बिचौलियों से सावधान रखें

Follow

Published on: 19-12-2023

राज्य सरकार ने धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2183 / – रूपये एवं बोनस 117 /- रूपये किया निर्धारित

वित्तीय वर्ष 2023-24 में जिला में 6 ( छः) लाख क्विंटल धान क्रय का लक्ष्य

जमशेदपुर (झारखंड)। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में खरीफ विपणन मौसम 2023-24 में धान अधिप्राप्ति योजनान्तर्गत जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई । खरीफ विपणन मौसम 2023-24 में पूरे राज्य में 6 (छः) लाख मे. टन धान क्रय का लक्ष्य रखा गया है जिसके विरूद्ध पूर्वी सिंहभूम जिला के लिए 6 ( छः) लाख क्विंटल का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस वर्ष धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2183/ – रूपये एवं बोनस 117 /- रूपये निर्धारित है। इस प्रकार कुल 2300 /- रूपये प्रति क्विंटल की दर से किसानों से धान का क्रय किया जाएगा।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को लैंपस में ही धान विक्रय के लिए प्रेरित करें । सरकार द्वारा समर्थित मूल्य में अपना उत्पादन बेचें तथा बिचौलियों से सावधान रहें। धान अधिप्राप्ति हेतु अधिकतम सीमा प्रति किसान 200 ( दौ सौ ) क्विंटल तक निर्धारित रहेगी। अपवाद स्वरूप यदि कोई किसान 200 क्विंटल से अधिक धान बेचना चाहता है तो जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा स्थानीय जांचोपरान्त अनुमति प्रदान की जाएगी । धान अधिप्राप्ति केन्द्रों पर जनसेवकों की प्रतिनियुक्ति, प्रखण्ड स्तर पर सहकारिता प्रसार पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति एवं सभी चयनित मिल में दण्डाधिकारी की प्रतिनियुक्ति उपायुक्त स्तर से की जाएगी।

39 लैम्पस (धान अधिप्राप्ति केन्द्र) की सूची एवं 23 मिलरों की सूची प्राप्त है, जिन्हें सम्बद्ध किया जाना है। बैठक में सर्वसम्मति से चयनित धान अधिप्राप्ति केन्द्रों को नजदीकी राईस मिलों से सम्बद्ध किये जाने का निर्णय लिया गया ।

बैठक में अपर उपायुक्त, जिला आपूर्ति पदाधिकारी – सह – जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम, जमशेदपुर, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, मंडल प्रबंधक, भारतीय खाद्य निगम के प्रतिनिधि (डिपो प्रबंधक, भा०खा0नि0, जमशेदपुर), महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र के प्रतिनिधि, क्षेत्रीय पदाधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel