Latest News
समस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार‘यह वास्तव में अफ़सोस की बात है’: विवादास्पद ‘ग्रोवेल’ टिप्पणी के बाद दक्षिण अफ़्रीका के कोच शुकरी कॉनराड ने गलती स्वीकार की | क्रिकेट समाचार

मंत्री नन्दी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा का किया स्वागत — अभिषेक गुप्ता

Published on: 26-12-2023

मोदी की गारंटी यानी हर गरीब के चेहरे पर खुशियों की गारंटी:नन्दी

मंत्री नन्दी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा का किया स्वागत — अभिषेक गुप्ता 

उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने आज अपने प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के नैनी में छिवकी स्टेशन के रामलीला मैदान में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ का स्वागत किया। इस दौरान मंत्री नन्दी ने  जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित कर उनके अनुभव को जाना और जनहितैषी योजनाओं के बारे में आम जनमानस को विस्तार से जानकारी दी। साथ ही विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने की शपथ दिलाई। 

मंत्री नन्दी ने कहा कि मोदी की गारंटी यानी हर गरीब के चेहरे पर खुशियों की गारंटी है। 

मंत्री नन्दी ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा ऐसे लोगों तक पहुंचने का बहुत बड़ा माध्यम बनी है, जो अब तक सरकार की योजनाओं से नहीं जुड़ पाए हैं। देश के विकास और गरीब कल्याण के लिए केंद्र सरकार की विभिन्न नीतियों से क्षेत्र की जनता का जुड़ाव व लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी देख बहुत अच्छा लगा। आज भारत के कोने-कोने में मोदी की गारंटी वाली गाड़ी से गांवों, कस्बों तथा शहरों में रोज लाखों लोग जुड़ रहे हैं। अंत्योदय के लक्ष्य की प्राप्ति तथा विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में यह यात्रा महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

इस अवसर पर प्रयागराज महानगर प्रभारी महेश चंद श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा, नैनी  मंडल अध्यक्ष दिलीप केसरवानी, ज्ञानेश्वर शुक्ला, बबलू तिवारी, ओम प्रकाश मिश्र, विनोद तिवारी, नरसिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष रजत दुबे, श्याम मिश्र, समर सिंह, विनय सिंह, गीता श्रीवास्तव एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel