Latest News
समस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार‘यह वास्तव में अफ़सोस की बात है’: विवादास्पद ‘ग्रोवेल’ टिप्पणी के बाद दक्षिण अफ़्रीका के कोच शुकरी कॉनराड ने गलती स्वीकार की | क्रिकेट समाचार

राष्ट्रीय मानवाधिकार जागरूकता रैली ललितपुर में भव्य झांकियां ने बांधा समां

Published on: 27-12-2023

राष्ट्रीय मानवाधिकार जागरूकता रैली ललितपुर में भव्य झांकियां ने बांधा समां

— ललितपुर के मड़ावरा तहसील मुख्यालय पर भव्य आयोजन।
— मानव अधिकारों के प्रति जागरूकता अभियान।
— कोविड से बचाव हेतु लोगों को किया जागरूक।

मड़ावरा, ललितपुर। राष्ट्रीय मानवाधिकार व भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो द्वारा आम जनमानस को उसके मौलिक अधिकारों, मानवाधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा कोविड से बचाव हेतु जन जागरूकता के लिए उत्तर प्रदेश राज्य के ललितपुर जनपद के मड़ावरा तहसील मुख्यालय पर राष्ट्रीय मानवाधिकार जागरूकता रैली का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, भारत माता, महात्मा गांधी, सरदार भगत सिंह व फौजियों के वेश में बच्चों के मनमोहक झांकियां ने समां बांध दिया।
जानकारी के अनुसार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर के पाण्डेय एडवोकेट के अध्यक्षता में तथा राष्ट्रीय संयुक्त सचिव प्रतीक दीक्षित व मंडल अध्यक्ष बृजेश चौबे के नेतृत्व में ललितपुर के मड़ावरा तहसील मुख्यालय पर राष्ट्रीय मानवाधिकार जागरूकता रैली का भव्य आयोजन किया गया जिसमें आम जनमानस को उसके मौलिक अधिकारों, मानव अधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा कोविड से बचाव हेतु आम जनमानस को जागरूक करने के उद्देश्य से भव्य झांकियों के साथ दिव्य रैली का आयोजन किया गया जिसमें घोड़े पर सवार रानी लक्ष्मीबाई व रथ पर सवार भारत माता, महात्मा गांधी, सरदार भगत सिंह व भारतीय सैनिकों के वेश में बच्चों के मनमोहक झांकियों ने समा बांध दिया वहीं संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष आर के पाण्डेय एडवोकेट व मंडल अध्यक्ष बृजेश चौबे को रथ पर बैठाकर नगर भ्रमण कराया। इस दिव्य रैली का आम जनमानस द्वारा भव्य स्वागत करते हुए जगह-जगह तिलक, पुष्पहार के साथ पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। सैकड़ो की संख्या में कार, बाइक स्कूटी, घोड़े, रथ, डीजे के साथ में यह रैली अपने ब्लॉक कार्यालय पर जाकर वहां के सभागार में एक सभा में तब्दील हो गई। विकासखंड कार्यालय के सभागार में आयोजित दिव्य जनसभा में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर के पाण्डेय एडवोकेट ने संगठन के पदाधिकारियों, सदस्यों, वैलेंटियर्स व आम जनमानस को संबोधित करते हुए संगठन के उद्देश्य, कार्य योजना, कार्य, उपलब्धियों, भावी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया तथा लोगों को उनके मौलिक अधिकारों, मानव अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने के साथ कोविड से बचाव के उपाय भी बताए। इस अवसर पर संगठन के सक्रिय पदाधिकारियों, सदस्यों, वैलेंटियर्स तथा विशिष्ट समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष आर के पाण्डेय एडवोकेट, राष्ट्रीय संयुक्त सचिव प्रतीक दीक्षित, मंडल अध्यक्ष झांसी बृजेश चौबे, राजीव दुबे मण्डल संरक्षक झांसी, सागर मण्डल प्रभारी राहुल देव वर्मा, जिला संरक्षक अनीश मोहम्मद, जिला उपाध्यक्ष शैलेश प्रजापति, जिला महासचिव विनोद जैन, जिला सचिव इकलाक अहमद, सनद निरंजन, बलराम, जिला कोषाध्यक्ष आयुष रिछारिया, जिला संयुक्त सचिव आयुष जैन, तहसील महरौनी संरक्षक विजय दुबे, महरौनी तहसील अध्यक्ष विवेक जोशी, तहसील उपाध्यक्ष सुरेश कुमार, तहसील उपाध्यक्ष राजीव जैन, तहसील मडावरा से ब्लाक अध्यक्ष जुबैर खान, ब्लाक उपाध्यक्ष जाकिर खान, तहसील सचिव अनुभव कपासिया, हरिसिंह, जगत सिंह, कोषाध्यक्ष अजय सोनी, नितिन कुमार नामदेव, नीरज, कमलेश, श्याम सुन्दर, बहादुर सिंह, नासिर खान, रोहित सोनी, विशाल सोनी, पृथ्वी सिंह, संकर सिंह, शत्रुघ्न सिंह, मनीष, मानसिंह, हलके चौरसिया, नितिन, लक्ष्मण सिंह, प्रिंस आदि सैकड़ों विशिष्ट जनों के साथ भव्य झांकियों के रुप में रानी लक्ष्मीबाई के वेश में मन्नत
भारत माता के वेश में कायनात हुमा,
भगत सिंह के वेश में ईशा सेन,
महात्मा गॉंधी के वेश में यशराज के साथ आनंद, सोनू चौधरी, अखिलेश तिवारी आदि सैकड़ों गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।
बता दें कि इस दिव्य भव्य राष्ट्रीय मानवाधिकार जागरुकता रैली के सफल आयोजन का गुणगान व चर्चा पूरे देश में किया जा रहा है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel