Latest News
समस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार‘यह वास्तव में अफ़सोस की बात है’: विवादास्पद ‘ग्रोवेल’ टिप्पणी के बाद दक्षिण अफ़्रीका के कोच शुकरी कॉनराड ने गलती स्वीकार की | क्रिकेट समाचार

नमो ऐप पर पीएम मोदी से जुड़ें और भारत के बारे में सकारात्मक बातें फैलाएं: नन्दी

Published on: 29-12-2023

नमो ऐप पर पीएम मोदी से जुड़ें और भारत के बारे में सकारात्मक बातें फैलाएं: नन्दी

मंत्री नन्दी ने लोगों को नमो एप से जोड़कर विकसित भारत का  एंबेसडर बनवाया

अपने विधानसभा क्षेत्र में कई स्थानों पर कैंप लगाकर लोगों से नमो एप से जुड़ने की अपील की

आज उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने अपने प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के सुलाकी चौराहा, घंटाघर चौराहा, अतरसुइया चौराहा, अग्रसेन चौराहा भारती भवन चौराहे पर कैंप लगाकर लोगों से नमो एप से जुड़ने का आह्वाहन किया। इस दौरान सैकड़ों लोगों को नमो एप से जोड़कर उन्हें विकसित भारत एंबेसडर बनाया गया।

इस दौरान मंत्री नन्दी ने पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों से आत्मीय संवाद किया तथा उनसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में नमो ऐप पर चलाए जा रहे 100-डे विकसित भारत एम्बेसडर चैलेंज के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए जुड़ने की अपील की। मंत्री नन्दी ने सैकड़ों युवाओं के मोबाइल में नमो एप डाउनलोड करवाया।

इस दौरान लोगों से संवाद करते हुए मंत्री नन्दी ने कहा कि हम सब का लक्ष्य देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित होने वाले लोगों को सामने लाकर उनके अनुभवों से अन्य जनता को अवगत कराना है, जिससे इन लोकप्रिय योजनाओं से अन्य वंचित भी जुड़ सकें।

मंत्री नन्दी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि नमो ऐप पर पीएम मोदी से जुड़ें और भारत के बारे में सकारात्मक बातें फैलाएं। विकसित भारत के एंबेसडर बनें और 2047 तक भारत को एक विकसित देश में बदलने के सामूहिक संकल्प में योगदान दें। आइए दुनिया के सामने भारत की ताकत और क्षमता का प्रदर्शन करें।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दिनेश विश्वकर्मा, सेक्टर संयोजक विमलेश गुप्ता, अवधेश श्रीवास्तव, राजेश अग्रवाल, 

विनोद सांडल्य, किशन चंद्र अग्रहरी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष आकाश चौरसिया, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष जय किशन चौरसिया आदि पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel