Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

पांच हजार मुकदमें जनवरी माह में निस्तारण के लिए जिलाधिकारी ने दिया निर्देश!

Published on: 30-12-2023

शमसुलहक़ ख़ान की रिपोर्ट

पांच हजार मुकदमें जनवरी माह में निस्तारण के लिए जिलाधिकारी ने दिया निर्देश!

बस्ती- एक वर्ष से अधिक अवधि के पांच हजार मुकदमें जनवरी माह में निस्तारण के लिए जिलाधिकारी अन्द्रा वामसी ने राजस्व एवं चकबंदी के सभी मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया है। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि नायब तहसीलदार हर्रैया, कप्तानगंज तथा विक्रमजोत ने मुकदमों के निस्तारण में अच्छा कार्य किया है। उन्होंने कहा कि राजस्व के तेरह हजार चकबंदी तथा फौजदारी के दो-दो हजार कुल सत्रह हजार मुकदमें अवशेष हैं। धारा 34, धारा 80, धारा 133, धारा 229बी, धारा 116 तथा 176 की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि मुख्य सचिव महोदय के निर्देशानुसार समरी ट्रायल करके इनका निस्तारण करायें।
सहकारिता विभाग के द्वारा चार करोड़ रूपये के सापेक्ष मात्र दस लाख रूपये ऋण वसूली पर उन्होंने असंतोष व्यक्त किया तथा सभी सहायक विकास अधिकारी सहकारिता के साथ सहायक निबन्धक सहकारिता का वेतन रोकने का निर्देश दिया। समीक्षा में उन्होंने पाया कि परशुरामपुर में मात्र 20000, बनकटी में 11000, दुबौलिया में 23000 रूपये ऋण की वसूली हो पायी है।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में 3400 अपात्र किसान चिन्हित किए गये हैं जिसमें से सर्वाधिक 800 बनकटी ब्लाक में हैं। उन्होंने अग्रिम आदेशों तक सभी सहायक विकास अधिकारी कृषि का वेतन रोकते हुए घर-घर जाकर सत्यापन करने का निर्देश दिया है।
उन्होंने स्कूलों में दिव्यांग शौचालय के निर्माण की समीक्षा करते हुए एबीएसए बनकटी, टायलीकरण की समीक्षा में बीडीओ कुदरहा का वेतन रोकने का निर्देश दिया है। दिव्यांग शौचालय का निरीक्षण न किए जाने पर उन्होंने साऊंघाट के एबीएसए का वेतन रोकने का निर्देश दिया है। उन्होंने सीडीओ को निर्देशित किया है कि टीम गठित करके प्रत्येक ब्लाक के 10-10 स्कूलों के दिव्यांग शौचालय का सत्यापन करायें।
आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड की समीक्षा करते हुए उन्होंने 124902 मृतक, बाहरी डाटाविहीन तथा बायोमैट्रिक के कारण अपात्र लाभार्थियों की सूची उपलब्ध कराने का सीएमओ को निर्देश दिया है। इस दौरान उन्होंने आयुष्मान भारत योजना के तीनों अधिकारियों को अग्रिम आदेशों तक वेतन रोकने का निर्देश दिया है।
आंगनबाड़ी केन्द्रों के सामान्य मरम्मत में बाल मैत्री शौचालय, वाह्य विद्युतीकरण तथा वाल पेन्टिंग की समीक्षा करते हुए उन्होंने बनकटी एडीओ पंचायत का वेतन रोकते हुए डीपीआरओ को निर्देशित किया है कि एक सप्ताह में कार्य पूर्ण करायें।
बैठक में सीडीओ जयदेव सी0एस0, सीआरओ ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, सीएमओ डा0 आर0एस0 दूबे, सभी उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, बीडीओ, प्रभारी चिकित्साधिकारी, एबीएसए, सीडीपीओ तथा विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel