Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार
Published on: 31-12-2023

नवनिर्मित माघ मेला रिजर्व पुलिस लाइन्स का हुआ शुभारंभ, मानसरोवर सभागार में कर्मियों का हुआ प्रशिक्षण प्रारंभ– अभिषेक गुप्ता, प्रयागराज मंडल

 नवनिर्मित माघ मेला रिजर्व पुलिस लाइन्स का हुआ शुभारंभ, मानसरोवर सभागार में कर्मियों का हुआ प्रशिक्षण प्रारंभ-- अभिषेक गुप्ता, प्रयागराज मंडल

माघ मेला – 2024 को सकुशल निर्विघ्न संपन्न कराए जाने हेतु आज दिनांक 31:12:2023 को श्री रमित शर्मा IPS पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट प्रयागराज के द्वारा नवनिर्मित रिजर्व पुलिस लाइन्स माघ मेला का फीता काटकर उद्घाटन किया गया और मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर मान सरोवर प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक माघ मेला डॉ राजीव नारायण मिश्र IPS के द्वारा सभी अधिकारियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर सभागार में उपस्थित अधिकारियों /कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट प्रयागराज द्वारा माघ मेला 2024 को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी अधिकारी/ कर्मचारियों को सच्ची निष्ठा व लगन से कर्तव्य पालन हेतु प्रेरित किया गया। इस मौके पर बोलते हुए श्रीमान ने बताया कि सभी अधिकारी कर्मचारीगण अपना शत-प्रतिशत योगदान दें, जिससे मेले को निर्विघ्न संपन्न कराया जा सके। माघ मेला में आने वाले श्रद्धालु सकुशल व सुरक्षित स्नान कर अपने अपने गंतव्य को वापस जाएं। पुलिस कर्मचारियों के लिए बोलते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक माघ मेला ने कहा की सभी कर्मचारीगण साफ-सुथरी वर्दी धारण करें तथा आने वाले श्रद्धालुओं के साथ अच्छा आचरण और व्यवहार करें।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक माघ मेला डॉ राजीव नारायण मिश्र IPS, नोडल पुलिस अधिकारी माघ मेला श्रद्धा नरेंद्र पांडे IPS, पुलिस उपायुक्त नगर दीपक भूकर IPS, पुलिस उपायुक्त गंगानगर अभिषेक भारती IPS, पुलिस उपायुक्त यमुनानगर अभिनव त्यागी IPS, पुलिस उपायुक्त यातायात आशुतोष द्विवेदी एवं समस्त राजपत्रित /अराजपत्रित अधिकारी व कर्मचारी गण मौजूद रहे |

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel