Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

खड़िया कबड्डी लीग सीजन-5 में बनारस की टीम ने एक लाख और ट्रॉफी किया हासिल

Published on: 01-01-2024

वाराणसी के कबड्डी खिलाड़ियों ने 39 प्वाइंट बनाकर ट्रॉफी किया हासिल

शक्तिनगर(सोनभद्र)। शक्तिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत खड़िया बाजार में चल रहे पांच दिवसीय लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल कबड्डी लीग सीजन-5 में फाइनल में पहुंचे। दिल्ली और बनारस की टीम ने जबरदस्त कबड्डी प्रदर्शन किया। दिल्ली के कबड्डी खिलाड़ियों ने 30 प्वाइंट और बनारस के कबड्डी खिलाड़ियों ने 39 प्वाइंट बनाकर 9 प्वाइंट से बनारस ने एक लाख रुपए नगद और ट्रॉफी अपने नाम दर्ज कर लिया। पांच दिनों से चल रहे इस कबड्डी प्रतियोगिता को देखने के लिए दर्शकों की काफी भीड़ देखने को मिली। बता दें की पुरुष समेत महिला कबड्डी खिलाड़ी मैदान में उतरकर अपना प्रदर्शन दिखाया। जिसे देख दर्शकों में भी उत्साह देखनें को मिला। कार्यक्रम के अध्यक्ष सन्नी शरण द्वारा बताया गया कि यह कबड्डी प्रतियोगिता पिछले पांच वर्षों से खड़िया की भूमि पर खेली जा रही है जिसमें कई राज्यों के खिलाड़ियों ने इस मिट्टी पर खेल कर ट्रॉफी और इनाम हासिल किया है और अपने गांव, जिले व प्रदेश का नाम रोशन किया है कबड्डी हमारी भारतीय खेल के रूप में जानी जाती है इस खेल से जहां एक तरफ शारीरिक क्षमता बढ़ती है तो वहीं दूसरी तरफ यह खेल मिट्टी में ओत प्रोत होकर खेला जाता है इस दौरान संयोजक श्रवण पटेल, उपाध्यक्ष विवेक अग्रवाल, आशीष चौबे, आनंद पटेल, सहसंयोजक भारत भूषण अग्रवाल,परशुराम गुप्ता आयोजक, करण धीरज विवेक सुंदरम विकास देवेंद्र ,सभी आयोजक समिति मौजूद होने के साथ जिला अध्यक्ष भाजपा नंदलाल गुप्ता, अमरनाथ यादव जिला प्रभारी, रामनिवास साह सिंगरौली विधायक, अनिल सिंह गौतम जिला उपाध्यक्ष,लाल बाबू प्रधान खड़िया,देवेश पाण्डेय नगर निगम अध्यक्ष सिंगरौल, लायंस क्लब नटवर लाल, सत्य प्रकाश सिंह, बब्लू प्रधान जिला पंचायत सदस्य, कैसी जैन शामिल रहें।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel