Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

नए कानून को सही रूप से समझाया जाए: अविरल अमिताभ जैन

Follow

Published on: 03-01-2024

नए कानून को सही रूप से समझाया जाए: अविरल अमिताभ जैन

नए कानून को किसी भी रूप में काला कानून नही कहा जा सकता है

भारतीय न्याय सहित में प्रदत्त नए कानून कि वजह से जो पूरे देश में आंदोलन चल रहा है उस विषय पर हाईकोर्ट में वकील अविरल अमिताभ जैन ने बताया की हिट एंड रन विषय पर भारतीय न्याय संहिता 2023 में प्रदत्त कानून किसी भी तरह से काला कानून नही कहा जा सकता है। जो लोग ये कहते है बे या तो इस नए कानून को ठीक तरीके से नहीं समझे है या जानते हुए इसको राजनीतिक रूप देकर कुछ और ही हासिल करना चाहते है। सर्व प्रथम ये स्पष्ट करना आवश्यक है की ये कानून कोई नया कानून नही है ये पुरानी भारतीय दण्ड सहित में भी था केवल अंतर है तो सिर्फ सजा के प्रावधान का। पहले इस कानून के तहत सजा सिर्फ 2 वर्ष तक के कारावास की थी लेकिन नए कानून में ये बड़ा कर 10 वर्ष तक कर दी गई है।
इस नए कानून को ट्रक और बस चालकों से जोड़ने से पहले ये स्पष्ट करना आवश्यक है की कही भी सीधे रूप से ये नही कहा गया है की ये सिर्फ ट्रक या बस चालकों पर लागू होता है। भारतीय न्याय संहिता की धारा 104(2) के अनुसार ये कहा गया है की यदि कोई भी व्यक्ति उतावलेपन या उपेक्षा पूर्ण किसी कार्य से किसी व्यक्ति की हत्या कारित करेगा जो की अपराधिक मानव वध नहीं है और घटना स्थल से निकल कर भागेगा या घटना के तुरंत पश्चात पुलिस अधिकारी या मजिस्ट्रेट को जानकारी नहीं देगा तो उसे कारावास की किसी भी अवधि जो की दस वर्ष की हो सकेगी से दंडित किया जायेगा और जुर्माने के लिए भी दाई होगा।
अब अगर कोई भी व्यक्ति इस प्रावधान को साधारण रूप से पड़ेगा और समझेगा तब भी सरकार की मनसा का बहुत ही सरलता से निष्कर्ष निकाल सकता है की ये कानून पूर्ण रूप से सुधारात्मक दृष्टि से लाया गया है। सर्वप्रथम इस देश के हर नागरिक से नागरिक होने के कारण ये अपेक्षा की जाती है की वह कोई भी कृत्य उतावलेपन या उपेक्षा कृत ढंग से ना करे क्योंकि इस तरह से एक कृत्य से आस पास के पूरे वातावरण पर खतरा होता है और इसीलिए ये अपराध बनता है। जिस प्रकार हर स्कूल बस के पीछे लिखा होता है की उपेक्षा कृत वाहन चलाने(रैश एंड नेगलिजेंट ड्राइविंग) पर आप पुलिस में शिकायत दर्ज कर सकते है उसी प्रकार से ये नया कानून है तो इसमें गलत क्या है। ये कानून पूर्ण रूप से उपेक्षा कृत कार्य को रोकने के लिया है न की किसी को दंड देने के लिए। दूसरा ये कानून नागरिकों में नागरिकता का भी बोध कराता है की यदि कोई हादसा हो भी जाता है तो बहा से भागने की वजह घायल व्यक्ति की मदद करे ताकि उसको शीघ्र उपचार दिया जा सके और बड़ी हानि होने से बचाया जा सके। और यदि मान ले की पुलिस द्वारा उपेक्षा कृत करने वाले व्यक्ति को पकड़ भी लिया जाता है तो इस कानून में अधिकतम सजा दस वर्ष है न की सिर्फ दस वर्ष की सीधी सजा है जैसा दूसरे अन्य कानूनों में होती है। यहां कोर्ट अपने विवेक अनुसार ही सजा सुनाएगी। अगर इस दृष्टिकोण को आधार मान ले की सजा बहुत ज्यादा है तो फिर तो उम्र कैद जैसी सजा हो ही नही सकती। इसी विषय पर भारत सरकार के तात्कालिक ग्रह सचिव श्री अजय कुमार भल्ला ने भी स्पष्ट किया है की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का पालन करते हुए ही सजा में वृद्धि की गई है।
इसी लिया नया कानून किसी भी रूप से काला कानून नही कहा जा सकता क्योंकि काला कानून तो बो होता है जो किसी व्यक्ति के अधिकारों को उससे छीन ले जबकि नया कानून तो पूरी तरह से न्याय और सुधारात्मक दृष्टिकोण रखता है। अब एसे में जो अंदोलन चल रहा है इसमें आवश्यकता है की सभी आंदोलन कर्ता को और उनके संगठन को सही रूप से नया कानून समझाया जाए और जो भी लोग इस आंदोलन की आड़ में राजनेतिक फायदा उठाने का उद्देश्य रखते है उनके मनसूबों पर पानी फेरा जाए। निश्चित रूप से हरतालो से देश को आर्थिक नुकसान तो होता ही है साथ ही साथ आम नागरिकों को भी मूलभूत समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए देश की प्रगति में भी मिथ्यात्मक जानकारी के कारण आंदोलन से नुकसान ही होता है और ये बात नए भारत को वक्त के साथ समझनी होगी।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel