Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जिला उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने नियोजन कार्यालय का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Follow

Published on: 04-01-2024

राज्य सरकार के दिशा-निर्देशानुसार युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण दिलाने हेतु जिला प्रशासन प्रयारत

मॉडल कैरियर सेंटर बनाने की योजना, युवाओं को एक छत के नीचे कैरियर काउंसिलिंग, रोजगारपरक प्रशिक्षण, लाइब्रेरी आदि की सुविधायें मिलेंगी : जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त

जमशेदपुर (झारखंड)। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा जिला नियोजन कार्यालय का निरीक्षण किया गया । इस दौरान उन्होंने काउंसलर रूम, आईटी लैब, लाइब्रेरी आदि का निरीक्षण कर अधिकारियों से कार्यप्रणाली की जानकारी ली। करियर काउन्सीलिंग, प्रशिक्षण, जॉब सर्च की सुविधा, बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार दिलाने की दिशा में गैर सरकारी संस्थान को जोड़ते हुए मॉडल कैरियर सेंटर की स्थापना पर विचार किया गया।

इस मौके पर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि युवाओं को जिला अंतर्गत विभिन्न कंपनियों में उपलब्ध रोजगार के अवसर के मुताबिक प्रशिक्षण देते हुए रोजगार से जोड़ने की योजना है। जिला प्रशासन प्रयासरत है कि नियोजनालय में जितने भी रोजगार के लिए निबंधित छात्र-छात्रायें हैं उन्हें जितनी स्थानीय कंपनियों में जॉब फेयर के माध्यम से प्लेसमेंट प्रदान किया जा सके।

इसके लिए उन्होंने नियोजन पदाधिकारी को निर्देश दिए कि वे स्थानीय कंपनियों के साथ समन्वय स्थापित कर उनकी आवश्यकताओं को समझें ताकि बच्चों को रोजगारपरक प्रशिक्षण से जोड़ते हुए जिला में ही रोजगार उपलब्ध कराया जा सके।

जिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा लागू की गई नियोजन नीति में 75 फीसदी स्थानीय को रोजगार में प्राथमिकता का प्रावधान किया गया है, ऐसे में युवाओं को हुनरमंद बनाने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक कदम उठाये जाएंगे। उन्होंने कहा कि मॉडल कैरियर सेंटर के माध्यम से एक छत के नीचे युवाओं को कैरियर काउंसिलिंग, रोजगार प्रशिक्षण, नई तकनीक की जानकारी, लाइब्रेरी की सुविधा आदि उपलब्ध कराई जाएगी।

छात्रों के पठन-पाठन को लेकर सारी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इस केंद्र के माध्यम से बेरोजगार युवक, युवतियों को रोजगार दिलाने में मदद मिलेगी।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने निरीक्षण के क्रम में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर भी व्यवस्था करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि छात्र सही तरीके से कर तैयारी पाएं इसके लिए आवश्यक आधारभूत संरचना, किताब और कंप्यूटर की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ साथ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल छात्र-छात्राओं को इससे जोड़ा जाएगा ताकि बच्चों को उचित मार्गदर्शन मिल सके। इसके अतिरिक्त उन्होने टाटा द्वारा संचालित मॉडल कैरियर सेंटर का भी निरीक्षण कर वहां के कार्यप्रणाली की जानकारी ली।

उन्होने कहा कि युवाओं के भविष्य निर्माण की दिशा में जरूरी है कि उन्हें सही समय में उचित मार्गदर्शन मिले इस संबंध में जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक कदम उठाये जा रहे है। मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रोहित कुमार, जिला नियोजनालय पदाधिकारी व अन्य उपस्थित थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel