Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

ई-खसरा पड़ताल की लॉन्चिंग एवं सर्वेयर सुपरवाइजर, वेरीफायर का आमुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित!

Published on: 04-01-2024

शमसुलहक़ ख़ान की रिपोर्ट

ई-खसरा पड़ताल की लॉन्चिंग एवं सर्वेयर सुपरवाइजर, वेरीफायर का आमुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित!

बस्ती – कृषि विभग एवं राजस्व विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मा. कृषि मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार सूर्य प्रताप शाही एवं मुख्य सचिव तथा अध्यक्ष राजस्व परिषद द्वारा लखनऊ से रबी वर्ष 2023-24 ई-खसरा पड़ताल की लॉन्चिंग एवं सर्वेयर सुपरवाइजर, वेरीफायर का आमुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर खरीफ-2023 ई-खसरा पड़ताल में राज्य स्तर पर उत्कृष्ट कार्य हेतु अब्दुल कयूम, पंचायत सहायक, भानपुर तहसील, विकास खण्ड, रामनगर को मा. कृषि मंत्री, मुख्य सचिव एवं अपर मुख्य सचिव द्वारा पुरस्कृत किया गया।
बस्ती में ई-खसरा पड़ताल लांचिंग एवं सर्वेयर, सुपरवाइजर, वेरीफायर आमुखीकरण प्रशिक्षण का आयोजन अटल बिहारी बाजपेई प्रेक्षागृह, में जिलाधिकारी अंद्रा वामसी एवं मुख्य विकास अधिकारी जयदेव सी.एस. की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलित करके किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य प्रदेश के 21 जनपदों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया गया था, जिसमें बस्ती जनपद अग्रणी रहा है।
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में रबी 2024 में 909749 गॉटों का सर्वे किया जाना है, जिसमें तहसील बस्ती सदर में 308383, हर्रैया में 379905, भानपुर में 150223 एवं रूधौली में 71238 गाटों का ई-पड़ताल 1057 कलस्टरों में किया जाना है। वहॉ उपस्थित कृषि विभाग, राजस्व विभाग, पंचायत विभाग के कार्मिकों का उत्सहवर्धन करते हुए उन्होने निर्देशित किया कि रबी 2023-24 ई-खसरा पड़ताल का कार्य ससमय पूर्ण कर लिया जाय।
इस अवसर पर उप कृषि निदेशक अशोक कुमार गौतम, जिला कृषि अधिकारी डा0 राजमंगल चौधरी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी रतन शंकर ओझा, सहायक अर्थ एवं संख्या अधिकारी अजय चौधरी, उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी हरेन्द्र प्रसाद तथा जनपद के समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, खण्ड विकास अधिकारी एवं सर्वेयर, सुपरवाइजर, वेरीफायर उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel