Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

थाना देहात अंतर्गत ग्राम पंचायत श्रीनगर मे हुआ जनचेतना शिविर का

Follow

Published on: 06-01-2024

थाना देहात अंतर्गत ग्राम पंचायत श्रीनगर मे हुआ जनचेतना शिविर का आयोजन
आज दिनांक 06.01.24 को थाना देहात क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत श्रीनगर में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रोहित काशवानी जी के निर्देशन में जन चेतना शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें श्रीमान अति० पुलिस अधीक्षक महोदय टीकमगढ़ श्री सीताराम जी के द्वारा जनचेतना शिविर में आए जनसमूह से चर्चा करते हुए बताया कि सभी लोग समान हैं, लोगों को जाति धर्म के आधार पर वैमनस्यता न रखकर आपस में मिल जुलकर रहना चाहिए तथा एक दूसरे की सहायता करनी चाहिए । वर्तमान में हो रहे साइबर फ्रॉड जैसे अपराधों के बारे में जानकारी देकर इनसे बचाव हेतु जागरूक किया । ट्रैफिक नियमों के बारे में भी जानकारी देते हुए एक्सीडेंट में घायल व्यक्तियों को सहायता देने के बारे में बताया गया। बच्चों एवं महिलाओं पर घटित होने वाले अपराधों तथा एससी एसटी/ एक्ट से संबंधित अपराधों एवं कानूनों के बारे में जानकारी दी।इसके अलावा सरकार द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देशों का पालन करने हेतु निर्देशित किया गया एवं आमजन से उनकी समस्याएं सुनी तथा उनके निराकरण का आश्वासन दिया गया । लोगों से क्षेत्र में हो रही अवैध गतिविधियों की जानकारी पुलिस को देने तथा उस पर त्वरित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया।

इस अवसर पर थाना प्रभारी देहात निरीक्षक मनीष कुमार, प्र०आर० राजबहादुर, आर० अवनीश, कपिल एवं गांव के सरपंच प्रतिनिधि, वरिष्ठ नागरिक, महिला बच्चों सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel