Latest News
समस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार‘यह वास्तव में अफ़सोस की बात है’: विवादास्पद ‘ग्रोवेल’ टिप्पणी के बाद दक्षिण अफ़्रीका के कोच शुकरी कॉनराड ने गलती स्वीकार की | क्रिकेट समाचार

पूर्व राज्यपाल पंडित केशरी नाथ त्रिपाठी जी के प्रथम पुण्यतिथि पर उन्हें दी गई श्रद्धांजलि — अभिषेक गुप्ता

Published on: 08-01-2024

पंडित केसरी नाथ त्रिपाठी विधि साहित्य एवं राजनीति के त्रिवेणी संगम रहे (डॉ नरेंद्र कुमार सिंह गौर)

पूर्व राज्यपाल पंडित केशरी नाथ त्रिपाठी जी के प्रथम पुण्यतिथि पर उन्हें दी गई श्रद्धांजलि — अभिषेक गुप्ता 

जनसंघ के कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित

पंडित केसरी नाथ त्रिपाठी स्मृति  समारोह आयोजन समिति के द्वारा जिला पंचायत सभागार के प्रांगण में पूर्व राज्यपाल पंडित केसरी नाथ त्रिपाठी जी के प्रथम पुण्यतिथि पर उन्हें स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई

     इस अवसर पर पंडित केसरी नाथ त्रिपाठी जी के जीवन चरित्र पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया 

 *संगोष्ठी के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री नरेंद्र कुमार सिंह गौड़* ने पंडित केशरी नाथ त्रिपाठी के जीवन चरित्र दर्शन डालते हुए कहा कि पंडित केसरी नाथ त्रिपाठी विधि साहित्य एवं राजनीति के त्रिवेणी संगम रहे और सहजता और सरलता के प्रति मूर्ति थे और एक आदर्श राजनेता रहे और कुशल संगठन शिल्पी रहे  और कहा की पंडित केसरी नाथ त्रिपाठी पांच बार शहर दक्षिणी से विधायक रहे एक बार 1977 में झूसी से विधायक रहे जनसंघ के सदस्य रहे 1953 में कश्मीर आंदोलन में फिरोजपुर जेल में आठ महीने बंद रहे 1955 में गोवा मुक्ति संग्राम आंदोलन में हिस्सा लिया 1966 में गौ हत्या विरोधी आंदोलन प्रयागराज के जाति का उन्होंने नेतृत्व किया और संसद का घेराव किया वे तीन बार विधानसभा अध्यक्ष रहे और और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहे और पश्चिम बंगाल ,बिहार के राज्यपाल रहकर संवैधानिक पद की मर्यादा को बनाए रखा

 इस अवसर पर संसद किसी भी पटेल ने कहा कि पंडित केसरी नाथ त्रिपाठी जी का हर कार्यकर्ताओं के साथ आत्मिक लगाव था और एक कुशल संगठन शिल्पी रहे 

   *इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष वी के सिंह महापौर गणेश केसरवानी प्रदेश मंत्री अनामिका चौधरी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश चंद्रगुप्त ,विहिप काशी प्रांत अध्यक्ष एवं पूर्व आई जी के पी सिंह और पूर्व विधायक प्रभा शंकर पांडे ने* कहा कि पंडित केसरी नाथ त्रिपाठी का जीवन एक खुली किताब की तरह रहा उन्होंने राजनीति में आदर्श स्थापित किया उनके कड़कड़ाती  और बुलंद आवाज आज भी कार्यकर्ताओं को समाज और राष्ट्र के प्रति सच्ची सेवा करने को प्रेरित करती है 

   *कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राजेंद्र मिश्रा ने राज्य पंडित केसरी नाथ त्रिपाठी* प्रयागराज के गौरव है उन्होंने संग कार्यकर्ताओं को गढनें का काम किया 

    इसके अलावा जिला अध्यक्ष यमुना पार विनोद प्रजापति, पूर्व जिला अध्यक्ष यमुना पार विभव नाथ भारती,  भाजपा नेता राम जी केसरवानी रणजीत सिंह, छाया देवी ने अपना विचार प्रकट किया

     *इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक पदुम जायसवाल एवं सहसंयोजक शिवेंद्र मिश्रा ने आए हुए अतिथियों का अंग वस्त्रम पहनाकर स्वागत किया*

*कार्यक्रम का संचालन पूर्व भाजपा महामंत्री नवरत्न कत्याल ने किया*

     *मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि इस अवसर पर जनसंघ काल के कार्यकर्ता श्री हरि मोहन मालवीय, कृष्ण प्रसाद केसरवानी, के के तिवारी ,इंद्र लाल साहू, राधे कृष्ण गोस्वामी, नवरत्न कत्याल ,विजय पांडे, प्रेमचंद पाठक ,ओमप्रकाश शर्मा, नकुल प्रसाद केसरवानी ,रामचंद्र श्रीवास्तव,  को अंग वस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया* 

      इस अवसर पर मुख्य रूप से गिरि बाबा,कुंज बिहारी मिश्रा, प्रमोद मोदी, पार्षद किरन जायसवाल , वरुण केसरवानी रमेश पासी ,राजेश केसरवानी, छाया देवी, राजू पाठक ,पार्षद सुनीता चोपड़ा विजय वैश्य, मनोज मिश्रा, चंद्रशेखर ओझा, सरोज गुप्ता, रूपेश बबलू, पार्षद पवन श्रीवास्तव पार्षद कुसुम लता पार्षद दीपिका सिंह पटेल एवं सैकड़ो भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे और और पंडित केशरी नाथ त्रिपाठी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel