Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

रिजर्व पुलिस लाइंस माघ मेला के मानसरोवर सभागार में जिला अपराध निरोधक समिति के साथ पुलिस उप महानिरीक्षक ने की बैठक– अभिषेक गुप्ता

Published on: 09-01-2024
रिजर्व पुलिस लाइंस माघ मेला के मानसरोवर सभागार में जिला अपराध निरोधक समिति के साथ पुलिस उप महानिरीक्षक ने की बैठक--  अभिषेक गुप्ता 

   तीर्थराज प्रयाग के पावन संगम तट पर आयोजित होने वाले माघ मेला-2024 को सकुशल व निर्विघ्न सम्पन्न कराये जाने में पुलिस प्रशासन के साथ अन्य सामाजिक संगठनों की भूमिका भी महत्वपूर्ण होती है। आज 09:01:2024 को पुलिस लाइन्स माघ मेला के मानसरोवर सभागार में पूर्व आईएएस अधिकारी आर एस वर्मा की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि पुलिस उप महानिरीक्षक माघ मेला डा0 राजीव नरायण मिश्र की उपस्थिति में ‘जिला अपराध निरोधक समिति’ के सदस्यों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें संस्था द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी माघ मेला 2024 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पुलिस प्रशासन के साथ सामंजस व समन्वय बनाकर साथ कार्य करने का संकल्प लिया गया। गोष्ठी मे पुलिस उप महानिरीक्षक माघ मेला के द्वारा संस्था के सदस्यों द्वारा पूर्व में किये गये सराहनीय कार्यों हेतु आभार व्यक्त करते हुये बताया गया कि हम लोगों का मूल उद्देश्य मुख्यतः तीन बिन्दुओं-  सुगम आवागमन, सुरक्षित प्रवास व सुरक्षित स्नान सम्पन्न कराना होता है, अतः इस हेतु संस्था के सदस्यों का पुलिस बल के साथ मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है। इस दौरान नोडल पुलिस अधिकारी माघ मेला श्रद्धा नरेंद्र पांडे IPS, अपर पुलिस अधीक्षक माघ मेला प्रमोद कुमार यादव,अपर पुलिस अधीक्षक माघ मेला वंशराज के साथ संस्था के सचिव श्री संतोष श्रीवास्तव, विधिक सलाहकार श्री लक्ष्मीकान्त मिश्र, यातायात प्रभारी श्री पी एन मिश्रा, कार्यक्रम प्रभारी शोएब आलम, कैम्प शिविर प्रभारी श्रीमती भावना त्रिपाठी, युवा शिविर प्रभारी प्रियंका व अन्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रखर वक्ता/संगठन प्रभारी सतीश चन्द्र मिश्रा द्वारा किया गया। 

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel