Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जिला उपायुक्त से सासंद, जमशेदपुर विधुत वरण महतो ने डुमरिया के छोटा अस्ति गांव के ग्रामीणों की समस्या को लेकर किया मुलाकात

Follow

Published on: 11-01-2024

जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री से माननीय सासंद, जमशेदपुर श्री विधुत वरण महतो ने डुमरिया के छोटा अस्ति गांव के ग्रामीणों की समस्या को लेकर किया मुलाकात

ग्राम प्रधान दवारा 12 परिवारों को सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों से बहिष्कृत करने को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई को लेकर किया गया आश्वस्त

जमशेदपुर (झारखंड)। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री के कार्यालय कक्ष में माननीय सांसद, जमशेदपुर श्री विधुत वरण महतो ने मुलाकात कर डुमरिया प्रखंड के छोटा अस्ति गांव के 12 परिवारों को ग्राम प्रधान द्वारा सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों से बहिष्कृत करने का मामला संज्ञान में लाया । माननीय सासंद के साथ आए पीड़ित परिवार के प्रतिनिधियों ने बताया कि ग्राम प्रधान द्वारा 12 परिवारों को सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों से बहिष्कृत कर दिया गया है।

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि ग्राम प्रधान द्वारा आवश्यक कार्यों के लिए जरूरी दस्तावेजों में दस्तखत करने से मना कर दिया जा रहा है। साथ ही उनके बच्चों को गांव के अन्य परिवार के बच्चों के साथ खेल कूद, स्कूल आने जाने सहित अन्य सामान्य गतिविधियों में बहिष्कृत किया जा रहा है जिससे बच्चों के मानसिकता में बुरा प्रभाव पड़ रहा है। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए कहा कि इस तरह की मानसिकता को हतोत्साहित करने की आवश्यकता है।

इसे लेकर उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया कि इस पूरे मामले की जांच करायें तथा गांव वालों को ऐसे कार्य जो विधि संगत नहीं है उसको लेकर समझाने की बात कही। उसके बावजूद अगर नहीं माने तो नियमानुसार कारवाई करने का निदेश दिया गया।

मौके पर उन्होने सभी उपस्थित ग्रामीणों से आयुष्मान कार्ड, सर्वजन पेंशन, ग्राम पंचायत के सभी घरों में शौचालय है या नहीं इसकी जानकारी ली तथा सभी को आयुष्मान कार्ड बनाने, शौचालय का उपयोग किये जाने को लेकर प्रेरित किया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel