Latest News
समस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार‘यह वास्तव में अफ़सोस की बात है’: विवादास्पद ‘ग्रोवेल’ टिप्पणी के बाद दक्षिण अफ़्रीका के कोच शुकरी कॉनराड ने गलती स्वीकार की | क्रिकेट समाचार

दरोगा खेड़ा उद्योग व्यापार मंडल का हुआ गठन, पदाधिकारियों का किया सम्मान

Published on: 13-01-2024
  • राजाराम लोधी बने अध्यक्ष, डॉ. अजीत कुमार बने महामंत्री, मिडिया प्रभारी बने संतोष उपाध्याय

शकील अहमद

सरोजनीनगर, लखनऊ । राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर क्षेत्र में स्थित कानपुर हाइवे पर स्थित दरोगा खेड़ा चौराहा पर जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में दरोगा खेड़ा उद्योग व्यापार मंडल का गठन बनवारी लाल कंछल के दिशा निर्देशन व प्रदेश प्रभारी माननीय सुनील कुमार गुप्ता जी की अध्यक्षता में प्रदेश के संगठन मंत्री व जिला महामंत्री विनोद सिंह के साथ जिला उपाध्यक्ष पंकज राय, शिवमोहन तिवारी, अमित सिंह चौहान, विधानसभा अध्यक्ष अरविंद शर्मा, विधानसभा प्रभारी श्यामेंद्र सिंह चौहान की उपस्थिति में दरोगा खेड़ा उद्योग व्यापार मंडल का गठन किया गया।

जिसमें संरक्षक राकेश कुमार सिंह संरक्षक, लवकुश रावत चेयरमैन, अध्यक्ष राजाराम लोधी, महामंत्री डॉ. अजीत कुमार, कोषाध्यक्ष नंदराम, उपाध्यक्ष महेश भैया, रानू मिश्रा, दीपक रावत, मंत्री अभिषेक सिंह, मोनू सिंह, रवि यादव और रवि सिंह संगठन मंत्री ,पंकज शर्मा, योगेश सिंह, मुलायम यादव, विपिन विश्वकर्मा, मीडिया प्रभारी संतोष उपाध्याय, विधिक सलाहकार मनोज तिवारी बनाए गए। इस मनोनयन के अवसर पर अशोक कुमार द्विवेदी, बिजनौर अध्यक्ष संजय सचान, सिपेट चौराहा अध्यक्ष, रामकुमार भारती, शांति नगर महामंत्री वीरेंद्र सिंह, गौरी बाजार महामंत्री नीरज यादव सहित सैकड़ो बाजार के व्यापारी व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी सुनील गुप्ता सहित प्रदेश संगठन मंत्री विनोद सिंह द्वारा सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी को फूल माला से स्वागत करते हुए मनोनयन पत्र सोपा गया।कार्यक्रम में प्रदेश संगठन मंत्री विनोद सिंह को जिला महामंत्री के रूप में भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया ,जिससे पूरे सरोजनी नगर क्षेत्र में बहुत ही उत्साह और संघर्ष के साथ अन्य व्यापार मंडलों का भी गठन मजबूती से हो सके।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी सुनील गुप्ता, विनोद सिंह, पंकज राय ,अरविंद शर्मा और श्यामेंद्र सिंह ने सभी पदाधिकारी को बधाई और निडर और निश्चित होकर अपने व्यापार को सही ढंग से करने और सुरक्षा व्यवस्था की मजबूती प्रदान करने की घोषणा की गई। कोई भी प्रशासनिक अधिकारी व्यापारियों को नाजायज ढंग से परेशान नहीं करेगा, साथ ही विश्वास सभी पदाधिकारी व व्यापारियों को दिलाई गई।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel