Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जिला उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने पीएम- जनमन योजना प्रचार रथ को समाहरणालय से हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Follow

Published on: 13-01-2024

सरकार के दिशा- निर्देशानुसार विशेष आदिम जनजाति समूहों को विकास योजनाओं से जोड़ने को लेकर जिला प्रशासन कृत संकल्पित

माननीय मुख्यमंत्री, झारखंड विशेष आदिम जनजाति समूहों के विकास को लेकर संवेदनशील : जिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त

जमशेदपुर (झारखंड)। समाहरणालय परिसर से जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा पीएम- जनमन योजना के प्रचार-प्रसार हेतु प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया । मौके पर उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, निदेशक एनईपी श्रीमती ज्योत्सना सिंह, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा श्रीमती नेहा संजना खलखो मौजूद रहीं ।

इस मौके पर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री, झारखंड द्वारा आदिम जनजाति समूहों को विकास योजनाओं को लेकर जागरूक करने एवं उन्हें योजनाओं से लाभान्वित करने का निर्देश दिया गया है। पीएम जनमन योजना के तहत स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका में अंतर समाप्त कर पीवीटीजी सदस्यों की सामाजिक आर्थिक स्थिति में सुधार करना है।

साथ ही विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समुदायों, परिवारों एवं बस्तियों को बुनियादी सुविधाओं एवं सेवाओं से युक्त किया जाना है। उन्होंने कहा कि आदिम जनजाति समूहों के सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक उत्थान हेतु जिला प्रशासन कृत संकल्पित है।

इस महाअभियान के तहत पीवीटीजी बसाहटो का सर्वे कर आवास, बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका आदि की शत प्रतिशत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही स्वास्थ्य के क्षेत्र में टीकाकरण, सुरक्षित प्रसव, आयुष्मान कार्ड का लाभ तथा स्वच्छ पेयजल, आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों, गर्भवती महिलाओं को लाभ, आजीविका के साधन, वन अधिकार पट्टा, राशन जैसी सुविधाओं से भी लाभान्वित किया जाएगा।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने प्रचार रथ संचलाकों को दूरस्थ क्षेत्रों में जाकर व्यापक रूप से प्रचार प्रसार करने के लिए निर्देशित किया जिससे हितग्राही विभिन्न योजनाओं की जानकारी लेकर लाभन्वित हो सके। उन्होने बताया कि यह प्रचार रथ जिले के दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्रों, वनांचलों में निवासरत सभी पीवीटीजी बसाहटों में जाकर जनजाति लोगों के मध्य पीएम जनमन योजना का व्यापक प्रचार प्रसार कर उन्हें जागरूक करने का कार्य करेगा।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel