Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

नोडल अधिकारी ने जनपद में शनिवार को भी गौ आश्रय स्थलों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश — अभिषेक गुप्ता 

Published on: 13-01-2024

नोडल अधिकारी ने जनपद में शनिवार को भी गौ आश्रय स्थलों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश — अभिषेक गुप्ता 

विशेष सचिव हथकरघा एवं वस्त्रों उद्योग, उत्तर प्रदेश शासन तथा जनपद प्रयागराज के लिए नामित नोडल अधिकारी श्री शेषमणि पाण्डेय ने शनिवार को भी कान्हा गो आश्रय स्थल गोहरी नगर निगम, अस्थाई गो आश्रय स्थल हाजीगंज विकासखंड सोरांव एवं बृहद गो संरक्षण केंद्र उमरिया बादल विकासखंड होलागढ़ का निरीक्षण करते हुए वहां पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। नोडल अधिकारी ने गौ आश्रय स्थलों पर 15 दिन के अतिरिक्त भूसे का स्टॉक रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने छुट्टा घूमने वाले निराश्रित गोवंशों को शत-प्रतिशत गौशालाओं में संरक्षित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने गौशालाओं में हरे चारे, भूषा की पर्याप्त व्यवस्था बनाये रखने के साथ-साथ साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिए जाने के लिए कहा है। नोडल अधिकारी ने शीत लहर एवं ठण्ड को देखते हुए गौशालाओं में सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा है कि कोई भी गोवंश खुले आसमान के नीचे न रहे।  नोडल अधिकारी ने पशु चिकित्साधिकारियों को नियमित रूप से गौशालाओं का निरीक्षण करते रहने एवं संरक्षित गोवंशों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए बीमार होने वाले गोवंशों को अलग रखकर उनके समय से उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने के लिए कहा है।  नोडल अधिकारी ने गोवंशों को हरे चारा दिए जाने के साथ-साथ गोवंशों को ताजे पानी ही पिलाये जाने के लिए कहा है। उन्होंने गोवंशों का टीकाकरण एवं ईयर टैगिंग का कार्य भी शत-प्रतिशत रूप से सुनिश्चित कराये जाने के लिए निर्देशित किया है। इस अवसर पर सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel