Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

मकर संक्रान्ति पर्व के पूर्व ही संगम में घने कोहरे व शीतलहर के मध्य लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी — अभिषेक गुप्ता 

Published on: 14-01-2024

मकर संक्रान्ति पर्व के पूर्व ही संगम में घने कोहरे व शीतलहर के मध्य लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी — अभिषेक गुप्ता 

    माघ मेला तीर्थराज प्रयाग की पावन धरती पर गंगा यमुना अदृश्य सरस्वती के संगम में आज मकर संक्रान्ति के पावन पर्व के पूर्व ही घने कोहरे व शीतलहर के बीच लाखों श्रद्धालुओं ने आस्था व श्रद्धा  की डुबकी लगायी । आज प्रातःकाल से ही श्रद्धालुओं के स्नान का सिलसिला प्रारम्भ हो गया जो अभी तक जारी है । इस दौरान श्रद्धालुओं/स्नानार्थियों के सुगम आवागमन व सुरक्षित स्नान सम्पन्न कराने हेतु व्यापक पुलिस प्रबन्ध किये गये हैं । इस हेतु सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर नागरिक पुलिस यातायात पुलिस, घुड़सवार पुलिस, महिला पुलिसकर्मी, अग्निशमन दल, पीएसी के जवान, एटीएस कमाण्डो व्यवस्थापित किये गये हैं। इसके साथ ही संगम में मोटर बोट तथा प्रशिक्षित गोताखोरों के साथ 30 डीप डायवर की नियुक्त कर स्नानार्थियों की सुरक्षा हेतु कड़े प्रबन्ध किये गये हैं । ‘स्टीमर’ के माध्यम से संगम क्षेत्र का निरीक्षण किया गया तथा श्रद्धालुओं से अऩुरोध किया गया कि सावधानीपूर्वक स्नान करें किसी प्रकार की संदिग्ध वस्तु को हांथ न लगाये । मेला में आने वाले स्नानार्थियों को आवागमन में कोई असुविधा न हो इस हेतु मेला क्षेत्र में ही ‘पार्किंग’ की समुचित व्यवस्था की गई तथा यह प्रयास किया गया कि श्रद्धालुओँ को न्यूनतम पैदल चलना पड़े । इस अवसर पर पुलिस उप-महानिरीक्षक/मेला प्रभारी डा राजीव नारायण मिश्र IPS व नोडल पुलिस अधिकारी माघ मेला श्रद्धा नरेन्द पाण्डेय IPS लगातार मेला क्षेत्र में रहकर सभी व्यवस्थायें पूर्ण करा रहे हैं । मेला क्षेत्र में आये हुये समस्त श्रद्धालुओं से ‘पब्लिक एड्रेस सिस्टम’ के माध्यम से भी अनुरोध किया जाता रहा है कि मेला में आने जाने वाले रास्तों का उपयोग करे लावारिस पड़ी वस्तुओ को हाथ न लगाए सकुशल स्नान करके अपने गंतव्य को वापस जाएं। पुलिस उप-महानिरीक्षक/ प्रभारी माघ मेला द्वारा माघ मेला क्षेत्र में लगे समस्त पुलिस कर्मियों को भ्रमण के दौरान ड्यूटी की कुशलता लेते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया । मेला क्षेत्र में ‘ सीसीटीवी कैमरों’ के द्वारा चप्पे चप्पे पर नजर रखते हुये सतर्कता बरती जा रही है । सकुशल व सुरक्षित स्नान के लिये सभी अपर पुलिस अधीक्षक,क्षेत्राधिकारी/ थाना प्रभारीगण व प्रशासन के आला अफसर मेला क्षेत्र में निरन्तर डटे हुये हैं ।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel