Latest News
समस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार‘यह वास्तव में अफ़सोस की बात है’: विवादास्पद ‘ग्रोवेल’ टिप्पणी के बाद दक्षिण अफ़्रीका के कोच शुकरी कॉनराड ने गलती स्वीकार की | क्रिकेट समाचार

माघ मेला पुलिस का श्रद्धालुओं की मदद हेतु अभिनव प्रयास, खोया पाया केन्द्रों का मेला क्षेत्र में सृजन,भूले भटके शिविर से होगा बिछड़ों का मिलन — अभिषेक गुप्ता 

Published on: 17-01-2024

 माघ मेला पुलिस का श्रद्धालुओं की मदद हेतु अभिनव प्रयास, खोया पाया केन्द्रों का मेला क्षेत्र में सृजन,भूले भटके शिविर से होगा बिछड़ों का मिलन — अभिषेक गुप्ता 

   देश के हर कोने से भारी संख्या में श्रद्धालु/स्नानार्थी माघ मेला प्रयागराज में संगम स्नान हेतु आते हैं, जिनमें बच्चे,बूढ़े,बुजुर्ग सभी सम्मिलित होते हैं। मेला क्षेत्र में भारी भीड़ होने से श्रद्धालु प्रायः अपने परिजनों से बिछुड़ जाते हैं जिनकी सहायता हेतु मेले में *सेवा दल त्रिवेणी रोड़ दक्षिणी पट्टी माघ मेला पुलिस लाइन के बगल में स्थापित केन्द्रीय भूले भटके शिविर* के माध्यम से निरन्तर *‘पब्लिक एड्रेस सिस्टम* ’ के द्वारा *‘एनाउन्स’* करते हुये बिछड़ों को उनके परिजनों से मिलवाने मे मदद की जा रही हैं | माघ मेला पुलिस द्वारा सभी मुख्य स्नान पर्वो पर भारी संख्या में संगम स्नान करने आने वाले श्रद्धालुओं की सहायता हेतु खोया पाया केन्द्र स्थापित कर भूले भटकों की मदद हेतु अभिनव प्रयास किया जा रहा है। सभी नव निर्मित खोया पाया केन्द्रों को विभिन्न सेक्टरों में बने स्नान घाटों पर पूर्व से बने *‘वॉच टावर’* के समीप स्थापित किया गया है। 

   पुलिस उप महानिरीक्षक/माघ मेला प्रभारी डा0 राजीव नारायण मिश्र IPS द्वारा बताया गया कि *केन्द्रीय भूले भटके शिविर को पीले हवाई गुब्बारे से चिन्हित किया* गया है जो मेला पुलिस लाइंस के बगल में स्थित है और  पूरे संगम क्षेत्र में एक अकेले पीले गुब्बारे के रूप में चिन्हित हो रहा है एवं पुलिस उप महानिरीक्षक के द्वारा बिछड़ों की सहायता हेतु मेला क्षेत्र में निम्नलिखित सहायक नम्बर उपलब्ध कराएं गए है जिनकी सहायता से बिछड़े हुए अपने परिजन से मिल सकते हैं। नम्बर निम्नवत है:-  

1.मेला कंट्रोल रूम     

    9454401971

2.मेला हेल्पलाइन टोल फ्री नम्बर 

    1800-180-5340

    1800-180-5350

3.खोया पाया केंद्र

    9919883435

4.भूले भटके शिविर

    9453699379

  मेला पुलिस आप की सेवा में सदैव तत्पर                

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel