Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्य के प्रारंभिक विद्यालयों में उर्दू के लिए सहायक आचार्य के 7232 पद सृजन के प्रस्ताव को दी मंजूरी

Follow

Published on: 22-01-2024

रांची (झारखंड)। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने राज्य के प्रारंभिक विद्यालयों में उर्दू के लिए सहायक आचार्य के 7232 पद सृजन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इनमें प्राथमिक विद्यालयों (वर्ग 1 से 5) के लिए 5478 एवं उच्च प्राथमिक (वर्ग 6 से 8 ) विद्यालयों में 1754 पद शामिल है। ज्ञात हो कि पूरे राज्य के प्रारंभिक विद्यालयों में उर्दू के सहायक शिक्षकों के लिए 4401 पद स्वीकृत हैं।

इनमे 689 उर्दू शिक्षक के पदों पर नियुक्ति की गई, जबकि 3712 पद रिक्त हैं। ऐसे में राज्य के प्रारंभिक विद्यालयों में उर्दू के सहायक शिक्षकों के स्वीकृत पदों को प्रत्यर्पित करते हुए उक्त पदों के विरुद्ध सहायक आचार्य का पद सृजन तथा वेतनमान परिवर्तित किया गया है।

यह है मामला

राज्य के सभी जिलों के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्यनरत उर्दू छात्रों के क्रम में झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची के प्रतिवेदन के आधार पर कुल 7981 सहायक आचार्य का पद सृजित किया जाना है। इसमें प्राथमिक विद्यालयों में 6167 तथा मध्य विद्यालयों में 1754 सहायक आचार्य का पद है । लेकिन, प्राथमिक विद्यालयों में इंटर प्रशिक्षित 689 उर्दू सहायक शिक्षक कार्यरत हैं। अतएव राज्य के प्राथमिक विद्यालयों में 5478 तथा मध्य विद्यालयों में 1754 (कुल 7232 पद) सहायक आचार्य का पद सृजित किया गया है।

सहायक आचार्य के 50 हज़ार पद सृजित

राज्य के प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में सहायक शिक्षकों के पदों को परिवर्तित करते हुए सहायक आचार्य के 50, 000 पद स्वीकृत किए गए हैं। सहायक आचार्य का वेतनमान इंटर प्रशिक्षित के लिए सातवां केंद्रीय पुनरीक्षित वेतनमान के लेवल-4 और स्नातक प्रशिक्षित के लिए लेवल- 5 निर्धारित है। उक्त परिपेक्ष्य में उर्दू शिक्षकों के रिक्त पदों को भी उक्त के अनुरूप परिवर्तित किया किया गया है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel