Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

देश की आजादी में नेताजी की भूमिका को कभी भुलाया नहीं जा सकता : मंत्री बन्ना गुप्ता

Follow

Published on: 23-01-2024

जमशेदपुर (झारखंड)। देश की आजादी की लड़ाई की दिशा बदलने वाले, स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की 127 वीं जयंती के अवसर पर नेताजी विचार मंच के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कदमा उलियान मेन रोड स्थित नेताजी सुभाष पार्क के समीप नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके बताए आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया।

मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा है के देश की आजादी में नेताजी की भूमिका को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके विचार युवा पीढ़ी के लिए आदर्श है और उनके बताए मार्ग पर चलकर युवा भविष्य की बुनियाद रख सकते हैं नेताजी में गांधी के प्रति सम्मान भी था और देश को आजाद कराने का जुनून भी।

उन्होंने अयोजकों के प्रति कृतज्ञता प्रकट किया और कहा नेताजी की जयंती हर साल धूमधाम से मनाई जाती है, जिसके लिए आयोजक बधाई के पात्र हैं। उन्होंने युवाओं से नेताजी के आदर्शों पर चलने का प्रण लेने की अपील किया।

कर्यक्रम का संचालन नेताजी विचार मंच के सचिव मनोज झा ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन पकरासी दा ने किया।

कर्यक्रम में मुख्य रूप से नेताजी विचार मंच के अध्यक्ष भोलानाथ नाथ गोस्वामी, बिस्वनाथ राय (बिशु दा ), एस एम भट्टाचार्जी, बबुआ झा, संजय तिवारी, प्रभात ठाकुर, शाहनवाज अहमद, ईस्वर सिंह, माजिद अख़्तर, छोटू, जितेंद्र सिंह, जयप्रकाश साहू, कैलाश रजक, राकेश जयसवाल, राजू दास, विनोद रजक, धन्नू महतो, अमित प्रसाद, सोंटी रजक, संजीव मिश्रा, राजकुमार दास, संजीव सिंह, रियाजुद्दीन खान, सुक्कू चौहान, राजेश रजक, जितेंद्र सिंह, अखिलेश सिंह, ऑगस्टीन विल्सन, उपस्थित थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel