Latest News
समस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार‘यह वास्तव में अफ़सोस की बात है’: विवादास्पद ‘ग्रोवेल’ टिप्पणी के बाद दक्षिण अफ़्रीका के कोच शुकरी कॉनराड ने गलती स्वीकार की | क्रिकेट समाचार

मा0 उप मुख्यमंत्री जी ने 75 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड में फहराया राष्ट्रीय ध्वज — अभिषेक गुप्ता, प्रयागराज मंडल 

Published on: 27-01-2024

मा0 उप मुख्यमंत्री जी ने 75 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड में फहराया राष्ट्रीय ध्वज — अभिषेक गुप्ता, प्रयागराज मंडल 

मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने पुलिस लाइन में विशेष व्यवस्था हेतु 1 करोड़ रूपये देने की घोषणा की

देश व प्रदेश प्रगति के पथ पर तेजी के साथ अग्रसर-मा0 उपमुख्यमंत्री

मा0 उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड में 75 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया एवं परेड की सलामी ली तथा उत्कृष्ट कार्य करने वालो को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने पुलिस लाइन में विशेष व्यवस्था हेतु 1 करोड़ रूपये देने की घोषणा की। इसके साथ ही साथ उन्होंने पुलिस लाइन के विस्तार, नए स्वरूप व आधारभूत आवश्यकताओं के लिए कार्ययोजना बनाकर प्रस्तुत करने के लिए कहा है। इस अवसर पर पुलिस जवानों, बच्चों के द्वारा जिम्नास्टिक खेल व विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन भी किया गया।

इस अवसर पर मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने कहा कि यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि मुझे तीर्थराज प्रयागराज में पुलिस लाइन में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होनेे का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि आज बहुत ही गर्व महसूस होता है कि हमारा देश और प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। भारत विश्व गुरू व विश्व की महाशक्ति बनने जा रहा है। जिस देश के अंदर केवल 10 वर्ष के भीतर 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा के ऊपर आ सकते है, उस देश को दुनिया में आगे बढ़ने से कोई रोक नहीं सकता है। हमारा देश अब प्रगति के पथ पर पीछे मुड़ कर देखने वाला नहीं है। दुनिया का कोई देश हमें आंख नहीं दिखा सकता है। हमारे देश ने चंद्रमा पर तिरंगा फहराने की सफलता प्राप्त की है। आज भारत माता की जय-जयकार पूरे विश्व में हो रही है और भारत विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है तथा बहुत जल्द ही विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। भारत शांतिपूर्ण ढंग से विकास की ओर बढ़ने वाला देश है। हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता कानून व्यवस्था को चुस्त-दूरूस्त बनाये रखना है। आज हमारे प्रदेश की कानून व्यवस्था की चर्चा पूरे देश में है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने गरीबों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की है, जिसका लाभ पात्र लोगो को बिना किसी भेदभाव के दिया जा रहा है। हमारा देश सभी क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहा है।

मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने कहा कि 2025 में यहां महाकुम्भ का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें लगभग 48 करोड़ लोगो के आने की सम्भावना है, जिसके दृष्टिगत व्यापक स्तर पर तैयारियां चल रही है। देश में स्वच्छता के क्षेत्र में जनपद प्रयागराज को दूसरा स्थान प्राप्त करने पर मैं सभी लोगो को बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि प्रयागराज को नम्बर-1 पर लाने व स्वच्छ प्रयागराज बनाने का प्रयास हम सभी को करना है। उन्होंने कहा कि मतदान प्रतिशत में हमारा यह जनपद पीछे रहता है अतः आप सभी लोग आने वाले लोकसभा चुनाव में मतदान अवश्य करें। आने वाले समय में प्रयागराज में पर्यटन के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे। हमारे युवा व उद्यमी आगे बढ़े। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को यहां रूकने में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए मैं उद्यमियों को आगे आ करके इस क्षेत्र में निवेश करने के लिए आह्वाहन करता हूं। उन्होंने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी ने 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य आपके सामने रखा है, जो कि बहुत बड़ा लक्ष्य है, लेकिन यदि हम सभी़ देशवासी एकजुट होकर ठान लेंगे, तो यह लक्ष्य बहुत छोटा हो जायेगा। उन्होंने कहा कि हमें अपने देश के वीर जवानों पर गर्व है, जो निरंतर सीमा पर मुस्तैद रहकर हमारी रक्षा करते है। उन्होंने प्रयागराज सहित प्रदेश की पुलिस बल के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके द्वारा कठिन से कठिन परिस्थिति में प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाये रखने के जो कार्य किया जा रहा है, वह प्रशंसनीय है और उसकी हर तरफ सराहना होे रही है। उन्होंने प्रयागराज के पुलिस बल का अभिनंदन किया और बधाई दी।

इस अवसर पर मा0 महापौर श्री उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी, मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ0 वी0के0 सिंह, मा0 विधायक फाफामऊ श्री गुरू प्रसाद मौर्य जी, मा0 विधान परिषद सदस्य श्री सुरेन्द्र चौधरी, पूर्व विधायक श्री दीपक पटेल जी, भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री राजेन्द्र मिश्रा व अन्य मा0 जनप्रतिनिधिगण, एडीजी जोन श्री भानु भाष्कर, पुलिस आयुक्त श्री रमित शर्मा, मण्डलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत, कुम्भ मेलाधिकारी श्री विजय किरण आनन्द, जिलाधिकारी श्री नवनीत सिंह चहल, प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री अरविंद सिंह चौहान, मुख्य विकास अधिकारी श्री गौरव कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel