Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

प्रयागराज, 03 भवन व 09 दुकानो सील, रू0-50.50 लाख की वसूली

Published on: 29-01-2024

03 भवन व 09 दुकानो सील, रू0-50.50 लाख की वसूली

नगर विकास विभाग उ0प्र0शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में नगर निगम प्रयागराज द्वारा गृहकर वसूली अभियान का नेतृत्व कर रहे मुख्य कर निर्धारण अधिकारी श्री पी0के0द्विवेदी की वसूली टीम द्वारा आज दिनांक 29 जनवरी 2024 को कई प्रस्तावित भवनों के बडे़ बकायेदारों/भवन स्वामियों के भवन पर कुकी की कार्यवाही की गयी। जिसके अन्तर्गत जोनल कार्यलय कटरा क्षेत्र में वसूली टीम द्वारा भवन संख्या-22/8ए/1एफ-01 सरदार पटेल मार्ग सिविल लाइन्स पर रू0-20.00 लाख के बकाया गृहकर न जमा करने पर सीलिंग की कार्यवाही की गयी, इसी के साथ ही गृहकर बकाया होने पर भवन संख्या 61डी/7डी/6एच चॉदपुर सलोरी श्रीमती तारा देवी का भवन सील किया गया, इसी के साथ ही सुभाष चौराहे पर एक दुकान तथा भवन संख्या 15/33/1बी महात्मा गॉधी मार्ग भवन स्वामी श्री चन्द्र नारायण चौधारी पर रू0-22.21 लाख गृहकर बकाये पर भवन में ही स्थित आठ दुकाने भी सील की गयी, साथ ही रू0-13 लाख की वसूली भी की गयी। जोनल कार्यालय खुल्दाबाद के अन्तर्गत करैली में भवन संख्या-ई-54 करैली मो0 कलीम पर गृहकर बकाया होने पर सीलिंग की कार्यवाही की गयी। सभी जोनों से कुर्की वसूली के दौरान गृहकर में प्राप्त कुल धनराशि रू0-50.50 लाख कैश/चेक के माध्यम से वसूलयावी की गयी।
कार्यवाही के दौरान मुख्य कर निर्धारण अधिकारी श्री पी०के०द्विवेदी के नेतृत्व में कर अधीक्षक कटरा श्रीमती मोनिका रस्तोगी, श्रीमती जया सिंह, कर अधीक्षक खुल्दाबाद श्री राकेश सिंह व राजस्व निरीक्षक श्री पंकज गर्ग, श्री हर्ष वर्धन कुशवाहा, श्री कमलेश पाण्डेय के साथ में नगर निगम प्रर्वतन दल की टीम कार्यवाही में शामिल रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel