Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक सम्पन्न – अभिषेक गुप्ता, प्रयागराज मंडल

Published on: 29-01-2024

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक सम्पन्न – अभिषेक गुप्ता, प्रयागराज मंडल 

जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को उद्यमियों की समस्याओं को शीर्ष प्राथमिकता पर निस्तारित करने के दिये निर्देश

     जिलाधिकारी श्री नवनीत सिंह चहल की अध्यक्षता में सोमवार को संगम सभागार में जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को उद्यमियों की समस्याओं को शीर्ष प्राथमिकता पर निस्तारित करने के निर्देश दिए है। बैठक में विद्युत विभाग, क्षेत्रीय प्रबंधक यूपीसीडा, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद मार्जिन मनी योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, निवेश मित्र पोर्टल सहित अन्य सम्बंधित विषयों की बिंदुवार समीक्षा की गयी।

      बैठक में जिलाधिकारी ने बैंको में लम्बित मुख्यमंत्री युवा रोजगार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम एवं एक जनपद एक उत्पाद योजना से सम्बंधित आवेदन पत्रों को निर्धारित समय सीमा में अनिवार्य रूप से निस्तारित कराये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने एलडीएम को मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत प्रगति बढ़ाने तथा लगातार फीडबैक लेते रहने के निर्देश दिए है।

    राजकीय औद्योगिक आस्थान फूलपुर के भूमि को राजस्व अभिलेखों में उद्योग विभाग के नाम से अंकित न होने तथा अवैध अतिक्रमण से सम्बंधित विषय के सम्बंध में जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी फूलपुर एवं उपायुक्त उद्योग को समन्वय बनाते हुए प्रकरण को निस्तारित किए जाने का निर्देश दिया है। राजकीय औद्योगिक आस्थान फूलपुर में औद्योगिक आस्थान को आवंटित भूखण्डों पर ईकाई स्थापित न करने के कारण उसके निरस्तीकरण से सम्बंधित बिंदु पर सम्बंधित उद्यमियों के द्वारा और समय दिए जाने के अनुरोध किए जाने पर जिलाधिकारी ने सम्बंधित उद्यमियों को पुनः दिए गए समय के अंदर उद्यम स्थापित किए जाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि इसके बाद समय नहीं बढ़ाया जायेगा।

      उद्यमियों के द्वारा औद्योगिक क्षेत्र नैनी में नालियों की सफाई, जल निकासी और विद्युत ट्रिपिंग, पोल सिफ्टििंग, सड़कों के किनारे पेड़ों की छटाई सहित अन्य समस्यायें बताये जाने पर जिलाधिकारी ने सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही किए जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि उद्यमियों की समस्याओं को शीर्ष प्राथमिकता पर निस्तारित किया जाये। निवेश मित्र पोर्टल की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी  ने सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को निवेश मित्र पोर्टल पर लम्बित आवेदन पत्रों को निर्धारित समय सीमा में अनिवार्य रूप से निस्तारित करने का निर्देश दिया है। इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग, उद्योग बंधु व्यापार मण्डल से श्री मुरारी लाल अग्रवाल, श्री नटवर लाल तथा उद्यमीगण सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel