Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

रेलवे प्रयागराज मंडल की महिला खिलाड़ियों ने वेट लिफ्टिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक जीते — अभिषेक गुप्ता, प्रयागराज मंडल 

Published on: 29-01-2024

रेलवे प्रयागराज मंडल की महिला खिलाड़ियों ने वेट लिफ्टिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक जीते — अभिषेक गुप्ता, प्रयागराज मंडल 

मंडल रेल प्रबंधक/प्रयागराज, श्री हिमांशु बडोनी; वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक / प्रयागराज, श्री हिमांशु शुक्ल एवं अन्य अधिकारियों ने प्रयागराज मंडल की महिला खिलाड़ी कोमल कोहर, वाणिज्य लिपिक ने सीनियर कामनवेल्थ वेट लिफ्टिंग चैम्पियनशिप – 2023 के 45 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक, गौरी पाण्डेय, वाणिज्य लिपिक ने सीनियर नेशनल वेट लिफ्टिंग चैम्पियनशिप – 2024 के 55 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक एवं आरोकिया एलिस, वाणिज्य लिपिक ने सीनियर नेशनल वेट लिफ्टिंग चैम्पियनशिप – 2024 के 87 किलोग्राम किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक (नेशनल रिकार्ड के साथ) जीतने पर बधाई और और उम्दा प्रदर्शन के लिए शुभकामनायें दीं । 

45 किलोग्राम भार वर्ग की वेट लिफ्टर कोमल कोहर ने इससे पूर्व सीनियर नेशनल वेट लिफ्टिंग चैम्पियनशिप – 2021 में स्वर्ण पदक, आल इंडिया रेलवे वेट लिफ्टिंग चैम्पियनशिप – 2022 में स्वर्ण पदक, सीनियर नेशनल वेट लिफ्टिंग चैम्पियनशिप – 2022 में स्वर्ण पदक जीत चुकीं हैं । कोमल कोहाड ने अपने भर वर्ग में 165 किलोग्राम भार उठाकर अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया तथा सर्वश्रेष्ठ वेट लिफ्टर भी रहीं थी । 

55 किलोग्राम भार वर्ग की वेट लिफ्टर गौरी पाण्डेय ने इससे पूर्व जूनियर एशियन वेट लिफ्टिंग चैम्पियनशिप – 2018 में रजत पदक, सीनियर नेशनल वेट लिफ्टिंग चैम्पियनशिप – 2022 में स्वर्ण पदक, आल इंडिया रेलवे वेट लिफ्टिंग चैम्पियनशिप – 2022 एवं 2023 में स्वर्ण पदक जीत चुकीं हैं । गौरी पाण्डेय ने अपने भर वर्ग में 184 किलोग्राम भार उठाकर अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था ।  

87 किलोग्राम भार वर्ग की वेट लिफ्टर आरोकिया एलिस ने इससे पूर्व सीनियर नेशनल वेट लिफ्टिंग चैम्पियनशिप – 2019 में स्वर्ण पदक, सीनियर नेशनल वेट लिफ्टिंग चैम्पियनशिप – 2021 एवं 2022 में रजत पदक, सीनियर कामनवेल्थ वेट लिफ्टिंग चैम्पियनशिप – 2021 में कांस्य पदक, नेशनल गेम्स वेट लिफ्टिंग – 2022 में स्वर्ण पदक, आल इंडिया इंटर रेलवे वेट लिफ्टिंग चैम्पियनशिप – 2023 में स्वर्ण पदक जीत चुकीं हैं । आरोकिया एलिस ने अपने भर वर्ग में 218 किलोग्राम भार उठाकर अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया  तथा नया कीर्तमान स्थापित किया था ।   

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel