Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

31.01.2024थाना कोतवाली सदर जनपद उन्नाव तीन शातिर चोर गिरफ्तार, एक बाल अपचारी पुलिस संरक्षण में।

Published on: 31-01-2024

मानवाधिकार मीडिया से संवाददाता सुधीर गौड़ की रिपोर्ट ।

चोरों के कब्जे से सोने व चांदी के जेवरात, एक लाइसेन्सी रिवाल्वर 32 बोर, 22 जिंदा कारतूस 32 बोर व 04 खोखा कारतूस 12 बोर व नकद रुपये हुए बरामदथाना कोतवाली सदर पुलिस व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने किया चोरी की घटना का खुलासा। कार्यवाही का विवरण- श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन एवं श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय नगर के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 31.01.2024 को थाना कोतवाली सदर पुलिस एवं एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा थाना कोतवाली सदर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 53/24 धारा 457/380 भा0दं0वि0 का अनावरण करते हुए जद्दू के मुर्गी फार्म ग्राम बरवट से तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया तथा एक बाल अपचारी को पुलिस संरक्षण में लिया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी के सोने व चांदी के जेवरात, एक लाइसेन्सी रिवाल्वर 32 बोर व 22 जिंदा कारतूस 32 बोर व 04 खोखा कारतूस 12 बोर बरामद किये गये।

घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 29.01.2024 को प्रार्थी बृजेश कुमार सिंह पुत्र श्री यदुनन्दन सिंह निवासी पूरन निगर निकट प्रइमरी स्कूल उन्नाव सदर कोतवाली जनपद उन्नाव द्वारा थाना कोतवाली सदर पर तहरीरी सूचना दी गई कि प्रार्थी की माताजी का देहान्त 21.01.2024 दिन रविवार को दोपहर करीब 12 बजे हो गया था, इसलिए प्रार्थी उसी दिन अपने परिवार के साथ अपने गांव जुनैदपुर पोस्ट अटवा थाना माखी जिला उन्नाव चला गया था। वहां उनके क्रिया क्रम में शामिल होकर वहीं पर रह रहा था। आज सुबह दिनांक 29.01.2024 को बच्चों के टेस्ट दिलाने के लिए लगभग 08.00 बजे अपने घर पूरन नगर पहुंचा तो देखा कि मेन गेट का ताला टूटा है व अन्दर जाकर देखा तो अल्मारी व दरवाजे के ताले टूटे पड़े थे। देखने पर पता चला कि अलमारी रखे दो हार वजन लगभग 70 ग्राम 05 चैन सोने की वजन लगभग 75 ग्राम 05 अंगूठी जेन्टस वजन लगभग 25 ग्राम 06 अंगूठी लेडीज वजन लगभग 15 ग्राम एक मंगल सूत्र सोने का वजन लगभग 25 ग्राम, चांदी की दो पेटी लगभग 1 किग्रा व 06 जोडी चांदी की पायल वजन लगभग 250 ग्राम, NP 32 बोर रिवाल्वर लाइसेन्सी, 30 कारतूस व 45000 रूपये चोरी हो गये हैं। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली सदर पर मु0अ0सं0 53/24 धारा 457/380 भा0दं0वि0 पंजीकृत किया गया ।

पूछताछ का विवरण- अभियुक्तगण से पूछताछ की गयी तो अभियुक्तों ने बताया कि दिनांक 24/25.01.2024 की रात में करीब 1.30 बजे रात्रि में चोरी के इरादे से हम चारो लोग कब्बाखेडा स्थित वादी के मकान में ताला तोड़कर घुसे थे तथा वहां से एक अदद रिवाल्वर 32 बोर व 22 अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर व सोने चांदी के जेवरात व नगद रूपये चोरी किये थे ।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता –
1.लकी उर्फ इंजमाम हुसैन पुत्र अनवर हुसैन उम्र करीब 22 वर्ष नि0 147/14 काशीराम कालोनी थाना कोतवाली सदर जिला उन्नाव ।
2.फैजान पुत्र रफीक उम्र करीब 20 वर्ष नि0 11/13 काशीराम कालोनी नि0 थाना कोतवाली सदर जिला उन्नाव हालपता दरोगाबाग थाना कोतवाली सदर जनपद उन्नाव ।
3.आरिफ पुत्र सीबू उम्र करीब 19 वर्ष नि0 30/11 काशीराम कालोनी थाना कोतवाली सदर जिला उन्नाव ।
4.एक बाल अपचारी को पुलिस संरक्षण में लिया गया।

आपराधिक इतिहासः- लकी उर्फ इंजमान

  1. मु0अ0सं0 300/23 धारा 60 Ex Act थाना कोतवाली उन्नाव
  2. मु0अ0सं0 770/17 धारा 60 Ex Act थाना गंगाघाट उन्नाव
  3. मु0अ0सं0 119/19 धारा 379/411 भादवि थाना बीघापुर उन्नाव
  4. मु0अ0सं0 73/21 धारा 294 भादवि थाना माखी उन्नाव
  5. मु0अ0सं0 53/24 धारा 457/380/411 भादवि थाना कोतवाली उन्नाव

आपराधिक इतिहासः- फैजान पुत्र रफीक

  1. मु0अ0सं0 193/23 धारा 379/411/414 भादवि थाना सफीपुर उन्नाव
  2. मु0अ0सं0 194/23 धारा 379/411/414 भादवि थाना सफीपुर उन्नाव
  3. मु0अ0सं0 195/23 धारा 379/411/414 भादवि थाना सफीपुर उन्नाव
  4. मु0अ0सं0 310/23 धारा 2/3 यू0पी0 गैंगस्टर एक्ट थाना सफीपुर उन्नाव
  5. मु0अ0सं0 53/24 धारा 457/380/411 भादवि थाना कोतवाली उन्नाव

आपराधिक इतिहासः- बाल अपचारी

  1. मु0अ0सं0 309/23 धारा 457/380/411 भादवि थाना कोतवाली उन्नाव
  2. मु0अ0सं0 1052/23 धारा 323/504/506 भादवि थाना कोतवाली उन्नाव
  3. मु0अ0सं0 53/24 धारा 457/380/411 भादवि थाना कोतवाली उन्नाव

बरामदगी का विवरण-

  1. एक अदद रिवाल्वर 32 बोर मय 22 अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर ।
  2. एक बेल्ट में 04 अदद खोखा कारतूस 12 बोर ।
  3. एक अदद चेन सोने की ।
  4. एक अदद अंगूठी सोने की
  5. एक जोडी कान की बाला सोने का ।
  6. एक अदद लाकेट सोने का ।
  7. एक जोडी कान का टफ्स सोने के ।
  8. एक अदद गदा सोने का ( लाकेट )
  9. एक जोडी पायल चांदी की ।
  10. एक अदद पायजेब चांदी की ।
  11. एक अदद कमर पेटी चांदी की ।
  12. 02 अदद कंगन चांदी के ।
  13. 04 अदद पुराना सिक्का चांदी के ।
  14. कुल 3270 रूपये नगद बरामद ।

गिरफ्तारी करने वाली टीम-

  1. निरीक्षक श्री राजेश यादव थाना कोतवाली सदर
  2. उ0नि0 श्री अरूण कुमार सिंह थाना कोतवाली सदर
  3. हे0का0 भालचन्द्र थाना कोतवाली सदर
  4. हे0का0 प्रभाकर राय थाना कोतवाली सदर
  5. हे0का0 संजीव यादव थाना कोतवाली सदर
  6. का0 राजेश यादव थाना कोतवाली सदर

एसओजी टीम-

  1. निरीक्षक श्री शरद कुमार प्रभारी एसओजी जनपद उन्नाव ।
  2. हे0का0 आशीष मिश्रा एसओजी जनपद उन्नाव ।
  3. हे0का0 सुनील कुमार एसओजी जनपद उन्नाव ।
  4. हे0का0 सत्येन्द्र कुमार एसओजी जनपद उन्नाव ।
  5. का0 गौरव कुमार एसओजी जनपद उन्नाव ।
  6. का0 विकास सिंह एसओजी जनपद उन्नाव ।
  7. का0 रवि कुमार एसओजी जनपद उन्नाव ।

सर्विलांस टीम-

  1. का0 राधेश्याम सर्विलांस सेल जनपद उन्नाव ।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel