Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

आज दिनांक 01-02-2024 को कमला देवी (के.डी.)इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 12वी के विद्यार्थियों का विदाई समारोह संपन्न कराया गया ।

Published on: 01-02-2024

इस कार्यक्रम का आयोजन कक्षा 10 ,11, के विद्यार्थियों द्द्वारा बड़ी ही धूमधाम के साथ किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन ड्रॉक्टर अमित गिरी जी, सेक्रेटरी डॉक्टर अनीता गिरी गोस्वामी जी एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य रूपल रस्तोगी जी के द्वारा मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्वलित करके किया गया। इस कार्यक्रम को सरस्वती वंदना के साथ आरंभ किया गया ।इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने कक्षा 12 वी के छात्र और छात्राओं के लिए एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया । जिसमें उन्होंने लोकगीत ,नृत्य नाटिका ,भाषण ,सोलो डांस ,का शानदार प्रस्तुतीकरण किया। इस कार्यक्रम के पश्चात कक्षा 12 वी से मिस्टर फेयरवेल प्रियांशु और मिस फेयरवेल शिखा चुने गए ।इसके पश्चात इन दोनों बच्चों ने अपने भाषण में बताया कि यहां आकर मुख्य रूप से हमने यह जाना कि शिक्षा का क्या महत्व है, हमें यहां आकर पता चला कि शिक्षा एक इन्वेस्टमेंट है, जिसका फायदा हमें जीवन के अंतिम समय तक मिलता है । यहां के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने अपना अतुलनीय योगदान हमारे जीवन को संवारने में दिया है। यह विचित्र सी विडंबना है कि, जिस दिन हम इस स्कूल में प्रवेश लेकर पढ़ने आए थे, उस दिन भी हमारी आंखों में आंसू थे, और स्कूल के आखिरी दिन में भी हमारी आंखों में आंसू है। स्कूल में दिए गए ज्ञान की कीर्ति हम संपूर्ण विश्व में फैलाएंगे।और अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य रूपल रस्तोगी जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि आज यहां कक्षा 12वीं की पढ़ाई पूरी करके जो छात्र छात्राएं अपने जीवन के अगले पड़ाव में कदम रखने जा रहे हैं, मैं उनसे आशा करता हूं कि वह भविष्य में अपने स्कूल ,परिवार एवं देश का नाम रोशन करेंगे ।

इस कार्यक्रम का संचालन स्कूल की सीनियर विंग्स के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं द्वारा किया गया इस कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल प्रबंधन का विशेष योगदान रहा ।और इस अवसर पर स्कूल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel