Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

नैचर एंड बर्ड फेस्टिवल कार्यक्रम का संगम  पर आयोजित किया गया —  अभिषेक गुप्ता, प्रयागराज मंडल 

Published on: 01-02-2024

नैचर एंड बर्ड फेस्टिवल कार्यक्रम का संगम  पर आयोजित किया गया —  अभिषेक गुप्ता, प्रयागराज मंडल 

आज वन विभाग द्वारा नैचर एंड बर्ड फेस्टिवल कार्यक्रम  संगम में  आयोजित किया गया l  कार्यक्रम  में मुख्य अतिथि जीएसटी कमिश्नर  विजय कुमार , विशिष्ट अतिथि शेष नारायण मिश्रा  , डीएफओ महावीर कौजलगी , हॉर्टिकल्चर अधिकारी कृष्ण कुमार चौबे  , गंगा टास्क फोर्स के  लेफ्टिनेंट कर्नल नहुष मालवीय ,  एसडीओ संगीता मौजूद रही l कार्यक्रम में  दिल्ली पब्लिक स्कूल के छात्र, सीएमपी डिग्री कॉलेज के छात्र गंगा पहरी, नेहरू युवा केंद्र के स्वयंस्वेक  आदि ने  प्रतिभाग किया l कार्यक्रम में बर्ड फेस्टिवल पर विशेषज्ञों द्वारा डॉक्टर अर्पित बंसल  द्वारा  विभिन्न  प्रकार की चिड़ियों के बारे में तथा उनको को चिन्हित करने  का  तरीका बताया और कहा गौरिया  विलुप्त नही हुई है बल्कि हैबिटेट  लॉस के कारण उनका आवास बदल  गया है  इसी कड़ी में  ऑनलाइन सेशन से जुड़ी वैज्ञानिक परवीन शेख ने भारत में इंडियन स्किमर के  बारे  में बताया की ये पक्षी निचली भूमि की नदियों, झीलों और दलदलों के साथ-साथ तटों और मुहाने पर भी पाए जाते हैं  और इनकी  जनसंख्या भारत  में 1200 है और  लगभग 250 प्रयागराज  में है। महावीर कौजलागी ने बताया की वन विभाग की ओर से इन पक्षियों की प्रजाति को बचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाए जाने सहित इनके अंडों को संरक्षित किया गए l तथा भारतीय वन्य जीव संस्थान की टीम ने  डोल्फिन व उसे संरक्षित करने पर व्याखान दिया lकार्यक्रम  में इसी क्रम में मोबीवॉक मोबाइल फोटोग्राफी  प्रतियोगिता भी आयोजित किया गया जिसमे प्रथम स्थान मोहम्मद अली हाशमी द्वितीय स्थान एकता मिश्रा तृतीय स्थान ओजस्वा सिंह को मिला l इसी  कड़ी में चिड़ियां  इंडियम  स्किमर एवम  वन्य जीव के संरक्षण पर सराहनीय कार्य कराने  वाले युवाओं को सम्मानित किया गया  और  संगम पर बच्चो को बर्ड वाचिंग कराई गई l कार्यक्रम में गंगा टास्क फोर्स द्वारा औषधीय पौधो की प्रदर्शनी भी लगाई गई और बच्चो को जागरुक किया गया  l कार्यक्रम का  संचालन। आलोक पांडेय द्वारा किया गया l कार्यक्रम  में रेंज अधिकारी विभूति नारायण ,डीपीओ एशा सिंह, वन दरोगा अभय मिश्रा आदि का सहयोग रहा l

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel