Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

विकसित भारत एम्बेसडर मंथली चैलेंज में भी पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी पूरे देश में टॉप 5 में शामिल — अभिषेक गुप्ता, प्रयागराज मंडल

Published on: 03-02-2024

विकसित भारत एम्बेसडर मंथली चैलेंज में भी पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी पूरे देश में टॉप 5 में शामिल — अभिषेक गुप्ता, प्रयागराज मंडल

वीकली चैलेंज में भी पूरे देश में हासिल किया था पांचवा स्थान

नरेंद्र मोदी ऍप और एक्स पर पोस्ट कर दी गई बधाई

आज दिनांक 03-02-2024 को प्रयागराज की पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नमो एप पर चलाए जा रहे 100-दिन विकसित भारत एम्बेसडर चैलेंज में पूरे देश में टॉप 5 में अपना स्थान बनाया है।
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ट्वीट करके पूरे देश के विकसित भारत एम्बेसडर चैलेंज के मासिक श्रेणी जनवरी माह का परिणाम घोषित किया गया। जिसमें पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने पांचवां स्थान हासिल किया।
दिनाँक 2-01-2024 को इससे पहले साप्ताहिक विकसित भारत 100 Day वीकली चैलेंज में पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने देश मे 5वाँ स्थान प्राप्त किया था।
भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशों का पालन करते हुए प्रयागराज की पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी लगातार संगठन के कार्यों में पूरी तन्मयता के साथ जुटी हुई हैं। विभिन्न अभियान में सम्मिलित होते हुए लगातार संगठन के विस्तार में जुटी हुई हैं। यही कारण है कि नमो एप पर चलाए जा रहे 100 दिन विकसित भारत एंबेसडर चैलेंज के वीकली सप्ताह में पूरे देश में पांचवा स्थान हासिल करने के बाद पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने अब विकसित भारत एंबेसडर मंथली चैलेंज में भी पूरे देश में पांचवा स्थान हासिल किया है।

भाजपा द्वारा पूरे देश में नमो ऐप पर 100 दिनों की प्रतियोगिता चल रही है. जिसमें पूरे देश में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता प्रतिभाग कर रहे हैं और मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐप से एक्स पर पोस्ट कर पूरे देश के विकसित भारत अम्बेसडर चैलेंज का पिछले महीने का परिणाम घोषित किया गया. जिसमें प्रयागराज की पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी को 5 वां स्थान प्राप्त हुआ. उन्होंने प्रधानमंत्री का आभार ज्ञापित किया और सभी से नमो ऐप से जुड़कर विकसित भारत का अम्बेसडर बनने का आह्वान किया.

अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जो भी कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं,उसका लाभ हर वर्ग, हर जाति और हर आर्थिक वर्ग के व्यक्ति को हुआ है. यही कारण है कि लोग स्वतः आगे आकर विकसित भारत संकल्प यात्रा के साथ ही नमो ऐप से जुड़ रहे हैं. प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जो एक लाभार्थी वर्ग उभरा है,जिन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिला है, उससे समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति के जीवन में बदलाव आया है.

अभिलाषा गुप्ता ने कहा कि जनता के उत्साह और विश्वास को देखते हुए हमें पूर्ण विश्वास है कि आने वाले समय में हम और वृहद स्तर पर उपलब्धि प्राप्त करेंगे. प्रधानमंत्री की जो लोकप्रियता, जनप्रियता है और उनकी योजनाओं का जो लाभार्थी वर्ग है, वह नमो ऐप अभियान से तेजी के साथ जुड़ रहा है.

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel