Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

04.02.2024थाना आसीवन जनपद उन्नाव पशु क्रूरता अधीनियम में दो अभियुक्त गिरफ्तार।

Published on: 04-02-2024

मानवाधिकार मीडिया से संवाददाता सुधीर गौड़ की रिपोर्ट।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन एवं श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय दक्षिणी एंव श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय बांगरमऊ के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना आसीवन पुलिस द्वारा चेकिंग संदिग्ध वाहन/व्यक्ति के दौरान दो पिकअप डाला से 08 भैंसे व 02 भैंसा बरामद कर दो अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया ।

संक्षिप्त विवरण– दिनांक 03.02.2024 को उ0नि0 मो0 कल्लन द्वारा मय हमराह फोर्स चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि दो पिकअप डाला (बोलेरो) मे कस्बा सण्डीला से क्रूरता पूर्वक 08 भैंसे व 02 भैंसा लाद कर कस्बा हैदराबाद से होकर उन्नाव फैक्ट्री की ओर जा रही है। उक्त सूचना पर मकबूलखेड़ा पेट्रोल पम्प के पास मुखबिर की निशादेही पर पिकअप डाला (बोलेरो) नं0 UP35AT6047 मय चालक व गाड़ी नं0 UP30BT3342 मय चालक के साथ पकड लिया, क्रमशः चालक का नाम पता पूछा गया तो अपना नाम मुनेन्द्र पाल पुत्र राम चन्द्र पाल उम्र करीब 22 वर्ष नि0 ग्राम रसूलपुर थाना सण्डीला जनपद हरदोई व दूसरे ने अपना नाम मो0 आसिफ पुत्र अब्दुल खालिक उम्र करीब 28 वर्ष निवासी 9 ऊपरी महतवाना कस्बा व थाना सन्डीला जनपद हरदोई बताया । पिकअप डाला (बोलेरो) की तलाशी ली गयी तो दोनों वाहनों मे 04 – 04 भैंसे व 01 – 01 भैसा लदे थे । पकडे गये अभियुक्तो से जानवरों के खरीद से सम्बन्धित कागजात मांगे गये तो नहीं दिखा सके । दोनों अभियुक्तों ने बताया कि हम दोनो लोग भैंस खरीद कर आज स्लाइडर हाउस बेचने जा रहे थे । दोनों अभियुक्तो को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 15/2024 धारा 11(1)घ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

नाम पता अभियुक्तगण
1.मुनेन्द्र पाल पुत्र राम चन्द्र पाल उम्र करीब 22 वर्ष नि0 ग्राम रसूलपुर थाना सण्डीला जनपद हरदोई
2.मो0 आसिफ पुत्र अब्दुल खालिक उम्र 28 वर्ष नि0 9 ऊपरी महतवाना कस्बा व थाना सन्डीला हरदोई

बरामदगी का विवरणः

  1. 8 अदद भैंस
  2. 2 अदद भैंसा

गिरफ्तार करने वाली टीमः
1.उ0नि0 मो0 कल्लन
2.हे0क0 बैजनाथ प्रसाद
3.कां0 मानवेन्द्र यादव

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel