Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

नए भारत के नए उत्तर प्रदेश की मजबूत आधारशिला है यूपी का यह बजट:नन्दी

Published on: 05-02-2024

नए भारत के नए उत्तर प्रदेश की मजबूत आधारशिला है यूपी का यह बजट:नन्दी

वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है उत्तर प्रदेश

सर्वसमावेशी व सर्वस्पर्शी स्वरूप वाला यह बजट सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास मन्त्र का साकार प्रतिविम्ब है

उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने कहा कि यह बजट नए भारत के नए उत्तर प्रदेश की मजबूत आधारशिला है। संकल्पों की सिद्धि और उत्तर प्रदेश के समृद्धि की प्रभावी कार्ययोजना है।

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा एवं उत्तर प्रदेश के कर्मयोगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के यशस्वी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आर्थिक, सांस्कृतिक एवं औद्योगिक विकास में निरन्तर अव्वल है। यह बजट इस निरन्तरता को स्थायी बनाने की दृढ़ परिकल्पना है।

उत्तर प्रदेश वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनने की दिशा में ठोस कदमों एवं मजबूत रणनीति के माध्यम से आगे बढ़ रहा है। यह बजट हमारे इस लक्ष्य की रूपरेखा तय करने वाला है। इस बजट में प्रत्येक सेक्टर का हित समाहित है।

युवाओं के रोजगार, महिलाओं की आत्मनिर्भरता, किसानों की समृद्धि, उद्यमियों के हित आदि सभी बातों पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।

इस बजट का सर्वसमावेशी व सर्वस्पर्शी स्वरूप माननीय प्रधानमंत्री जी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मन्त्र का साकार प्रतिविम्ब है।

मैं प्रदेश के दूरदर्शी व जनकल्याण के लिए प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री आदरणीय श्री योगी आदित्यनाथ जी एवं माननीय वित्त मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना जी का हार्दिक अभिनन्दन करता हूं! उत्तर प्रदेश की 24 करोड़ जनता की ओर से आभार व्यक्त करता हूं।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel