Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जिलाधिकारी ने विकास खण्ड मानधाता का किया औचक निरीक्षण — अभिषेक गुप्ता

Published on: 06-02-2024

जिलाधिकारी ने विकास खण्ड मानधाता का किया औचक निरीक्षण — अभिषेक गुप्ता

जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय में प्रकाश व्यवस्था ठीक न पाये जाने पर खण्ड विकास अधिकारी को लगायी कड़ी फटकार,

जिलाधिकारी ने जेई आदर्श कुमार के विकास खण्ड में निरन्तर अनुपस्थित रहने पर कार्रवाई करने का दिया निर्देश

प्रतापगढ़। जिलाधिकारी संजीव रंजन ने विकास खण्ड मानधाता का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय के चैम्बर मे प्रकाश की व्यवस्था ठीक नही पायी गयी जिस पर जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी मानधाता राजेन्द्र नाथ पाण्डेय को कड़ी फटकार लगायी और उनकी सेवा पुस्तिका में कार्यप्रणाली खराब होने की स्थिति दर्ज करने के निर्देश दिये। निरीक्षण में कार्यालय परिसर में लगे जनरेटर काफी दिनों से खराब पाया गया जिस पर जिलाधिकारी ने एकाउन्टेन्ट को जनरेटर दुरूस्त कराने के निर्देश दिये गये। उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया गया जिसमें आदर्श कुमार जेई अनुपस्थित पाये गये जिस पर खण्ड विकास अधिकारी द्वारा बताया गया कि कार्यालय में आरईडी के जेई आदर्श कुमार नही आते है, इनको वेतन भी बराबर मिल रहा है और इनसे कई बार पत्राचार भी किया गया है जिस पर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि अधिशासी अभियन्ता ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग को पत्राचार कर इनके विरूद्ध कार्रवाई करायी जाये। जिलाधिकारी ने उपस्थिति पंजिका में दर्ज कर्मचारियों को बुलाकर उनके कार्यो की जानकारी ली जिसमें कर्मचारी प्रकाश चन्द्र अनुपस्थित मिले जिसके सम्बन्ध में बताया गया कि क्षेत्र में भ्रमण के लिये गये है। मनरेगा में कार्यरत कर्मचारियों के पंजिका का भी अवलोकन किया गया। जिलाधिकारी ने इस दौरान खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय के पटल सहायकों के कार्यो के रजिस्टरों, व्यय की गयी धनराशि के रजिस्टरों, महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारन्टी योजना वर्ष 2023-24 की प्रगति, बाल विकास परियोजना ग्रामीण के विद्यालयों में खरीददारी की सूची, मनरेगा के कार्य, विधायक निधि, शौचालय, आवास, क्षेत्र पंचायत रजिस्टर, सर्विस बुक, जीपीएफ पासबुक, भ्रमण रजिस्टर, ग्राम पंचायत रजिस्टर, समूह गठन सूची आदि का अवलोकन किया एवं खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि जो कमियां पायी गयी उसे दुरूस्त किया जाये।

जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि प्रमुखता से तालाब की खुदाई करायी जाये, तालाबों पर जो भी अतिक्रमण है सम्बन्धित उपजिलाधिकारी को पत्र प्रेषित कर अतिक्रमण हटवाया जाये, खेल के मैदान को दुरूस्त किया जाये, गेहूॅ की फसल कटने के बाद जो भी चकरोड है उन सबकी पटाई करायी जाये और पौधरोपण की तैयारी की जाये। उन्होने इस दौरान कार्यालय के पटल सहायकों के कक्षों का भी अवलोकन किया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel