Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

नगर निगम ने गृहकर के बडे़ बकायेदारो पर डाली नकेल — अभिषेक गुप्ता, प्रयागराज मंडल 

Published on: 06-02-2024

नगर निगम ने गृहकर के बडे़ बकायेदारो पर डाली नकेल — अभिषेक गुप्ता, प्रयागराज मंडल 

नगर विकास विभाग उ0प्र0शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी श्री पी0के0द्विवेदी द्वारा गृहकर के छोटे बकायेदारों में आर्थिक रूप से विपन्न/विकलांग/निराश्रित एवं रोजमर्रा का कार्य करने वाले ऐसे किसी भी भवन स्वामी के साथ सहानुभूतिपूर्वक उनको बकाया गृहकर जामा करने हेतु अवत कराया, किन्तु वर्षों से बकाये के रूप में गृहकर को रोकने वाले ढीठ भवन स्वामियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु चेतावनी जारी की गयी जिसपर अमल करते हुए जोनल कार्यालय 03 कटरा एवं अल्लापुर में आज बड़े बकायेदारों पर ताबड़तोड कार्यवाही आरम्भ कर दी गयी। जिसके अन्तर्गत जोनल कार्यालय कटर में 6 बडे़ बकायेदारों के विरूद्ध सीजर/कुर्की की कार्यवाही करते हुए भवन स्वामियों द्वारा मात्र एक भवन स्वामी द्वारा भुगतान करते हुए रू0-01.00 लाख गृहकर मद में जमा कराया गया, शेष भवन संख्या 8/8 लायल रोड भवन स्वामी अमृत बाजार पत्रिका पर रू0-01.01 करोड़ के बकाया गृहकर, भवन संख्या 10/10/34 के0एन0रोड भवन स्वामी श्रीमती दीपा श्रीवास्तव पर रू0-11.52 लाख का गृहकर बकाया तथा भवन संख्या 10/10/29 के0एन0रोड भवन स्वामी श्री महर्षि योगी ट्रस्ट आॅफिस पर रू0-05.27 लाख का बकाया गृहकर पर सीलिंग की कार्यवाही की गयी। इस दौरान भवन स्वामियों द्वारा विरोध प्रकट करते हुए कार्यवाही में व्यवधान उत्पन्न करने का प्रयास किया गया वसूली टीम द्वारा स्पष्ट किया गया 50 प्रतिशत धनराशि जमा करने के उपरान्त ही अग्रिम कार्यवाही की जाऐगी।

जोनल कार्यालय खुल्दाबाद तथ ट्रान्सपोर्टनगर के अन्तर्गत 6 बडे़ बकायेदारों के विरूद्ध सीजर/कुर्की की कार्यवाही करते हुए सभी भवन स्वामियों द्वारा भुगतान करते हुए रू0-85 हजार गृहकर मद में जमा कराया गया, साथ ही जोनल कार्यालय अल्लापुर क्षेत्र में वसूली टीम द्वारा गृहकर मद में सभी 15 बडे़ बकायेदारो से वसूली के दौरान कुल धनराशि रू0-07.97 लाख प्राप्त हुआ। इस प्रकार सभी जोनों से कुर्की वसूली के दौरान गृहकर में प्राप्त कुल धनराशि रू0-09.82 लाख कैश/चेक के माध्यम से वसूलयावी की गयी।

कार्यवाही के दौरान वसूली टीम में कर अधीक्षक श्रीमती मोनिका रस्तोगी, राजस्व निरीक्षक श्री कमलेश पाण्डेय, श्री हर्षवर्धन कुशवाहा सुरजीत तिवारी व राजेश यादव तथा अल्लापुर के कर अधीक्षक श्री झम्मन सिंह के साथ राजस्व निरीक्षक-2 श्री राजेश कुमार, श्री लक्ष्मण प्रसाद, राजस्व निरीक्षक श्रीमती आकांक्षा यादव व श्रीमती संगीता गुप्ता के साथ नगर निगम प्रर्वतन दल की टीम कार्यवाही में शामिल रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel