डॉ अम्बेडकर विद्यालय में मनाया गया माता रमाबाई अम्बेडकर जयंती समारोह

सद्दीक खान

February 7, 2024

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार रजक सोनभद्र

शक्तिनगर(सोनभद्र)। डॉ अम्बेडकर विद्यालय शक्तिनगर में 7 फरवरी 2024 को माता रमाबाई अम्बेडकर जी की जयंती समारोह मनाया गया।

जिसमें मुख्य अतिथि प्रभुनाथ,विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीकृष्ण राम सहित समस्त शिक्षक/शिक्षिकाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया।

प्रधानाचार्य श्रीकृष्ण राम ने अपने सम्बोधन में माता रमाबाई अम्बेडकर जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह त्याग, तपस्या और बलिदान कीप्रतिमूर्ति रही हैं।

बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी को पढ़ाने बहुत बड़ा योगदान रहा है। मुख्य अतिथि अपने वक्तव्य में कहा कि उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। संचालन सुरेंद्र कुमार भारती ने किया।