Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज मंडल के विधायकों संग किया संवाद — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता 

Published on: 09-02-2024

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज मंडल के विधायकों संग किया संवाद — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता 

जनकल्याण की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन, आगामी लोकसभा चुनाव और महाकुंभ पर की चर्चा

“बेहतर कानून व्यवस्था, भयमुक्त और राममय माहौल से यूपी की सभी 80 सीटों पर होगी जीत:नन्दी”

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार की शाम अपने सरकारी आवास 5 कालीदास मार्ग पर पार्टी के विधायकों और विधान परिषद सदस्यों से मंडलवार संवाद के क्रम में बुधवार को प्रयागराज  मण्डल से आए विधायकों के साथ बैठक की।

जिसमें जनकल्याण की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन,  आगामी लोकसभा चुनाव एवं दिव्य एवं भव्य महाकुंभ की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने विधायकों से लोकसभा चुनाव में जुटने का आह्वान किया।

प्रयागराज शहर दक्षिणी विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने कहा कि

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं प्रदेश के कर्मयोगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश चहुँमुखी विकास, आर्थिक समृद्धि व औद्योगिक प्रगति के पथ पर निरन्तर गतिशील है!

प्रत्येक प्रदेशवासी तक जनकल्याण की योजनाओं की पहुँच सुनिश्चित करना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है! जनप्रतिनिधियों से सतत संवाद एवं उनसे प्राप्त फीडबैक के आधार पर विभिन्न योजनायें धरातल पर प्रभावी ढंग से साकार हो रही हैं! मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हमारी सरकार सशक्त, सक्षम एवं खुशहाल उत्तर प्रदेश हेतु संकल्पबद्ध है!

 प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था के चलते भयमुक्त माहौल और अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद देश में राममय माहौल से यूपी की सभी 80 सीटें जीत जाएंगे।

विधायकों ने मुख्यमंत्री को बताया कि प्रदेश में अपराध पर नियंत्रण के कारण माहौल अच्छा है, प्राण प्रतिष्ठा के बाद तो राम लहर चल रही है। 

 विधायकों ने क्षेत्र में अस्पताल, स्कूल, सड़क, पुल निर्माण सहित अन्य मांगें भी रखी। सीएम ने विधायकों से लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया।

बैठक में शहर पश्चिमी विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह, शहर उत्तरी विधायक हर्ष वर्धन बाजपेई, फाफामऊ विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, करछना विधायक पीयूष रंजन निषाद, कोरांव विधायक राजमणि कोल, बारा विधायक डॉ. वाचस्पति, विधान परिषद सदस्य डॉ. केपी श्रीवास्तव, विधान परिषद सदस्य सुरेंद्र चौधरी आदि उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel