Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

ब्रह्मलीन संत दद्दाजी के शिविर में अनिकेत स्माइल फाउंडेशन द्वारा कैंसर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ — अभिषेक गुप्ता 

Published on: 11-02-2024

ब्रह्मलीन संत दद्दाजी के शिविर में अनिकेत स्माइल फाउंडेशन द्वारा कैंसर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ — अभिषेक गुप्ता 

महाकुंभ 2025 में दद्दाजी के शिविर में स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा: डॉ अनिल शास्त्री

प्रयागराज। माघ मेला में गृहस्थ संत दद्दाजी के शिविर में कैंसर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम दद्दाजी शिविर एवं अनिकेत स्माइल फाउंडेशन प्रयागराज के संयुक्त तत्वाधान में कैंसर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता दद्दाजी शिविर के संरक्षक गृहस्थ संत डॉक्टर अनिल शास्त्री ने दीप प्रज्वलित एवं ब्रह्मलीन संत दद्दाजी एवं अनिकेत द्विवेदी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। गृहस्थ संत डॉ अनिल शास्त्री ने महाकुंभ 2025 के लिए एक स्वास्थ्य प्रकोष्ठ स्थापित करने की घोषणा की। जिसमें हर प्रकार के मरीजों का निशुल्क इलाज करने की सुविधा प्रदान किए जाने की घोषणा की। असहाय, गरीब, अनाथ, वृद्ध एवं बेसहारा लोगों को असाध्य रोग जैसे कैंसर, थैलेसीमिया आज इलाज दद्दाजी शिविर में अनिकेत स्माइल फाउंडेशन द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा। कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉक्टर देव कुमार यादव ने बताया कि कैंसर से डरना नहीं है कैंसर को हराना है और इच्छा शक्ति मजबूत रखना है। इसके बाद वरिष्ठ कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सोनिया तिवारी ने अपने अनुभव साझा किया। डॉ राजुल अभिषेक कैंसर सर्जन, डॉक्टर श्रद्धा यादव कैंसर विशेषज्ञ, डॉक्टर ओपी शर्मा हृदय रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर उत्तम यादव, डॉ मानवेंद्र सिंह, डॉक्टर अनुभव ने अपने अनुभव साझा किए। अनिकेत स्माइल फाउंडेशन के संस्थापक डॉ अखिलेश कुमार द्विवेदी एवं डॉ देव कुमार यादव ने दद्दाजी शिविर के संरक्षक डॉ अनिल शास्त्री का माल्यार्पण कर स्वागत किया। डॉक्टर एकता चतुर्वेदी एवं अंजलि ने डॉक्टर सोनिया का माल्यार्पण किया। डॉक्टर विक्रम शुक्ला ने सभी कैंसर विशेषज्ञों को धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। सचिव अनिल कुमार मिश्रा ने माल्यार्पण किया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दद्दाजी शिविर के व्यवस्थापक सेवक संतोष कुमार शुक्ला, योगेश यादव, शेखर यादव, वेदेही शुक्ला आदि उपस्थित रहे। उक्त शिविर में लगभग 300 मरीज का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel