Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

भाजपाइयों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाया– अभिषेक गुप्ता, प्रयागराज मंडल 

Published on: 11-02-2024

पंडित दीनदयाल जी का जीवन राष्ट्र सेवा व समर्पण का  विराट प्रतीक है –डॉक्टर नरेंद्र कुमार गौर

भाजपाइयों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाया

भाजपा प्रयागराज महानगर राजेंद्र मिश्रा जी की अध्यक्षता में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की 56 वीं पुण्यतिथि बालसन चौराहे पर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पार्क में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया इस अवसर पर कार्यक्रम के *मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री नरेंद्र कुमार सिंह गौर* ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन दर्शन पर विचार रखते हुए कहा कि पंडित

दीनदयाल जी का जीवन राष्ट्रसेवा व समर्पण का विराट प्रतीक है। उनका मानना था कि कोई भी देश अपनी संस्कृति के मूल विचारों को भुलाकर प्रगति नहीं कर सकता। जब भी मानवता के कल्याण की बात होगी, पंडित जी के एकात्म मानववाद और अंत्योदय के सिद्धांत सम्पूर्ण मानवजाति को ध्रुव तारे की तरह मार्गदर्शित करेंगे। 

  इस अवसर पर *महापौर गणेश केसरवानी, भाजपा प्रदेश मंत्री अनामिका चौधरी महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा, पार्षद भोला तिवारी डॉक्टर एलएस ओझा*, ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन अत्यंत सरल-सहज जीवन-शैली और भारतीय संस्कृति के प्रवाह को अभिसिंचित करने वाले  भाजपा के कोटिशः कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा है। और 

सेवा, सुशासन और विकास से ‘अंत्योदय’ के संकल्प को साकार करने के संस्कार जो उन्होंने दिए हैं वह हमारा कर्तव्यपथ बनकर मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। और उन्हीं के आदर्शों पर चलकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके सपनों का विकसित भारत निर्माण किस दिशा में कार्यरत होकर उनके सपनों को साकार रूप दे रहे हैं

     *मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी* ने बताया कि प्रयागराज महानगर के सभी 1216 बूथों पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई

     *कार्यक्रम का संचालन कुंज बिहारी मिश्रा ने किया एवं संयोजक मंडल अध्यक्ष अनिल भट्ट रहे*

    श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में मुख्य रूप से

  शशि वार्ष्णेय, राजू पाठक,राजेश केसरवानी, रमेश पासी,सुभाष वैश्य, सरोज गुप्ता, सचिन जायसवाल, पार्षद आशीष द्विवेदी,नवीन शुक्ला, राजू राय,आनंद जायसवाल ,रोहित जायसवाल, गणेश वर्मा, भोला सिंह, प्रशांत शुक्ला, गौरव गुप्ता, अंजनी सिंह, विनीता गुप्ता अजय अग्रहरि,ज्ञानेंद्र गुप्ता अमन शर्मा पीयूष सिंह, प्रवीण शुक्ला, विजय गुप्ता, विश्वास श्रीवास्तव, विजय पटेल, एवं सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel