Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

128 वें प्रबंधन विकास कार्यक्रम का आयोजन , रेलवे — अभिषेक गुप्ता, प्रयागराज मंडल

Published on: 11-02-2024

128 वें प्रबंधन विकास कार्यक्रम का आयोजन , रेलवे — अभिषेक गुप्ता, प्रयागराज मंडल

श्री विनय कुमार गर्ग, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक.)/उत्तर मध्य रेलवे/प्रयागराज के मार्गदर्शन, श्री रजत पुरवार, उप महाप्रबंधक (सा.)/उत्तर मध्य रेलवे/प्रयागराज के निर्देशन, श्री संतोष बाजपेयी, सहायक उप महाप्रबंधक, प्रयागराज  के नेतृत्व एवं मुख्य कार्य अध्ययन निरीक्षकों श्री चन्द्र प्रकाश राय, श्री अनिल कुमार एवं श्री पुष्पेंद्र सिंह के कुशल प्रबंधन  द्वारा 128 वां प्रबंधन विकास कार्यक्रम,अभियांत्रिकी प्रशिक्षण संस्‍थान, कानपुर में दिनांक 05.02.2024 से 09.02.2024 के बीच आयोजित किया गया। अभियांत्रिकी प्रशिक्षण संस्‍थान, कानपुर में आयोजित उक्त कार्यक्रम में मुख्यालय से 12, प्रयागराज मंडल से 11, झाँसी मंडल से 04 एवं  आगरा मंडल से 05 सहित कुल 32 सुपरवाईजारों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया | 

उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में श्री अनुराग त्रिपाठी, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी/उत्तर मध्य रेलवे/प्रयागराज, श्री अनुपम सक्सेना, उप मुख्य वाणिज्य प्रबन्धक (खान पान एवं यात्री सेवा)/उत्तर मध्य रेलवे/प्रयागराज, डा. जितेंद्र कुमार, उप मुख्य सतर्कता अधिकारी (याता)/उत्तर मध्य रेलवे/ प्रयागराज, श्री आशुतोष सिंह, उप मुख्‍य यातायात प्रबंधक /कानपुर, श्री एस0के0 शर्मा, प्राचार्य, अभियांत्रिकी प्रशिक्षण संस्‍थान, कानपुर, श्री आशीष कुमार अग्रवाल, मुख्य सामाग्री प्रबन्धक (निर्माण) /उत्तर मध्य रेलवे/प्रयागराज, श्री संतोष बाजपेयी, सहायक उप महाप्रबंधक/उत्तर मध्य रेलवे/प्रयागराज, श्री आई0पी0एस0 यादव, सचिव प्रमुख मुख्‍य इंजीनियर उत्तर मध्य रेलवे/प्रयागराज, श्री चन्‍द्र भूषण पाण्‍डेय, वरि0 राजभाषा अधिकारी/ उत्तर मध्य रेलवे/प्रयागराज एवं   डा. जे.पी.रावत, प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक/उत्तर मध्य रेलवे/प्रयागराज द्वारा क्रमशः व्‍यक्तित्‍व का समग्र विकास, अभिप्रेरण, अनुशासन एवं अपील नियम, तनाव प्रबंधन/समूह का गठन एवं लीडरशिप, आचरण नियम, आपूर्ति प्रबंधन, आर.टी.आई., निविदा प्रबंधन टेंडर / अनुबंध में की जाने वाली गलतियां , सतर्कता  एवं    स्वास्थ्य प्रबंधन विषयों पर व्याखान दिए गए |

उक्त कार्यक्रम में “प्रशिक्षण” विषय पर निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेताओं को स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक के साथ पुरस्कार राशि तथा चतुर्थ एवं पंचम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सांत्वना राशि का पुरस्कार प्रदान किया गया |

उक्त कार्यक्रम का समापन दिनांक 09.02.2024 को डा. जे.पी.रावत, प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक/उत्तर मध्य रेलवे/प्रयागराज द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र तथा निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरण के साथ किया गया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel