Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जमशेदपुर पश्चिम के विधायक बन्ना गुप्ता ने कदमा क्षेत्र में किये जा रहे विकाश कार्यों का निरीक्षण किया

Follow

Published on: 11-02-2024

जमशेदपुर (झारखंड)। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक श्री बन्ना गुप्ता ने कदमा क्षेत्र में किये जा रहे विकाश कार्यों का निरीक्षण किया। इसी क्रम में जुस्को को किये गए अनुशंसा में कदमा फर्म एरिया रोड नंबर -19 (ननका पान दुकान से शहीद निर्मल महतो प्रतिमा तक) सड़क का चौडीकरण के कार्य का निरीक्षण के क्रम में सड़क चौडीकरण कार्य पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जुस्को को अनुशंसा किये गए कार्यों की गति न केवल धीमी है बल्कि सड़क का जितना चौडीकारण किया जाना था उतना सड़क का चौडीकरण भी नहीं किया जा रहा है उन्होंने उक्त आलोक में जुस्को के वरीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया है।

कदमा भाटिया बस्ती में काली मन्दिर में सेड अधिष्ठापन एवं मन्दिर का सौंदर्यीकरण के कार्यों के निरीक्षण के क्रम में उन्होंने मन्दिर कमेटी से वार्ता की जिसपर मन्दिर कमेटी के सदस्यों ने विधायक श्री बन्ना गुप्ता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उक्त कार्य किये जाने से मन्दिर में ना केवल आने वाले श्रद्धालुओं को काफी सहूलियत होगी बल्कि मन्दिर में किये जाने वाले पूजा पाठ एवं आयोजनों में भी सहूलियत होगी।

कदमा भाटिया बस्ती में सड़क निर्माण एवं चौङीकरण किये जा रहे अशोक पथ एवं गोस्वामी मन्दिर पथ का निर्माण कार्यों का निरक्षण किया के क्रम में माननीय विधायक श्री बन्ना गुप्ता ने असंतोष जाहिर करते हुए संबंधित पदाधिकारी को तलब किया एवं सड़क को और अधिक चौडीकरण किये जाने एवं गुणवत्ता पूर्ण कार्य किये जाने का दिशा निर्देश दिया है।

इसी क्रम में माननीय विधायक श्री बन्ना गुप्ता ने स्थानीय लोगों से मुलाकात के क्रम में लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि मैं सदैव आपकी सेवा में तत्पर रहूँगा एवं जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दूँगा साथ ही मैं हमेशा सुगमता पूर्वक उपलब्ध रहकर आम- जनों के सुख- दुःख में परिवार के सदस्यों की तरह खड़ा रहूँगा।

निरीक्षण के दौरान मनोज झा, प्रभात ठाकुर, बबुआ झा, संजय तिवारी, दिनेश पोद्दार, निमाई अग्रवाल, अमित प्रसाद, रवि दुबे, जितेंद्र सिंह, राकेश जयसवाल, बिशु दा, राजेश गोराई, राजेश रजक, अगस्टिन विल्सन, राजू दास, सोंटी रजक, कैलाश रजक, राजेंद्र, बापी साहू आदि शामिल थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel