Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

प्रयागराज मंडल के 15 स्टेशनों के पुनर्विकास की समीक्षा बैठक सम्पन्न — अभिषेक गुप्ता, प्रयागराज मंडल

Published on: 13-02-2024


प्रयागराज मंडल के 15 स्टेशनों के पुनर्विकास की समीक्षा बैठक सम्पन्न — अभिषेक गुप्ता, प्रयागराज मंडल


आज दिनांक 13.02.2024 को प्रयागराज मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक/सामान्य, श्री संजय सिंह की अध्यक्षता में प्रयागराज मंडल कार्यालय के “संकल्प” सभागार में प्रयागराज मंडल में पुनर्विकसित हो रहे 15 रेलवे स्टेशन फ़तेहपुर, मिर्ज़ापुर, चुनार जंक्शन, सोनभद्र, विंध्याचल, मानिकपुर, गोविंदपुरी, कानपुर अनवरगंज, पनकी धाम, इटावा, मैनपुरी, शिकोहाबाद, फ़िरोज़ाबाद, टूंडला जंक्शन एवं खुर्जा जंक्शन रेलवे स्टेशनों की समीक्षा की गयी।
इस मीटिंग में प्रयागराज मंडल में पुनर्विकसित हो रही रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के एयरपोर्ट जैसी सिविधाओं सहित वाणिज्यिक सुविधाओं को और अधिक सरल और सुगम बनाने के लिए स्टेशनों पर कार्यरत वाणिज्य निरीक्षकों से सुझाव लिए गए और सभी वाणिज्य निरीक्षकों को निर्देश दिया गया कि स्टेशनों अधीक्षक, कार्य अभियंता और गति शक्ति यूनिट से समन्वय कर बेहतर सुझाव व कार्य प्रगति प्रस्तुत करें ताकि कार्य को कम समय में पूरा किया जा सके। स्टेशनों पर प्रवेश और निकास स्थान पर यात्रियों की सुविधा से लेकर इन वेटिंग रूम, एसी वेटिंग रम, लाउंज, सर्कुलेटिंग एरिया, वाहन पार्किंग एरिया जैसे सभी महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
इस मीटिंग में अपर मंडल रेल प्रबंधक/इन्फ्रा,श्री नवीन कुमार, वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक, श्री हिमांशु शुक्ला, सहायक मण्डल वाणिज्य प्रबंधक, श्री दिनेश कुमार, सहायक मण्डल वाणिज्य प्रबंधक, श्री संजीव कुमार गौतम एवं प्रयागराज मंडल के वाणिज्य निरीक्षक उपस्थित थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel