Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

शीर्ष समिति की सप्तम बैठक से पूर्व प्रमुख सचिव, नगर विकास ने की समीक्षा बैठक– अभिषेक गुप्ता, प्रयागराज मंडल 

Published on: 13-02-2024

शीर्ष समिति की सप्तम बैठक से पूर्व प्रमुख सचिव, नगर विकास ने की समीक्षा बैठक– अभिषेक गुप्ता, प्रयागराज मंडल 

महाकुम्भ 2025 के दृष्टिगत मा० मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बनी शीर्ष समिति की सप्तम बैठक हेतु प्रस्तावित परियोजनाओं की समीक्षा आज प्रमुख सचिव, नगर विकास, श्री अमृत अभिजात द्वारा वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गयी। बैठक में लगभग 29 परियोजनाओं पर चर्चा की गयी जिनमें शहर के सौन्दर्याकरण से संबंधित कई परियोजनाएं सम्मिलित हैं। 

प्रस्तावित परियोजनाओं में नगर निगम द्वारा विभिन्न वार्डों की 198 सड़को का विकास कराना प्रस्तावित है। इसके अन्तर्गत कच्ची सड़कों के अपग्रेडेशन तथा नालों की मरम्मत का कार्य कराया जाएगा। जनपद के 07 घाटो के उच्चीकरण एवं सौन्दर्याकरण का कार्य भी प्रस्तावित है इसमें बलुआघाट, अरैल घाट, मौज गिरि घाट, काली घाट, रसूलाबाद घाट, छतनाग घाट तथा नागेश्वर घाट सम्मिलित हैं। 

शहर के 05 विभिन्न स्थानों पर वेन्डिंग जोन बनाने का भी प्रस्ताव रखा गया है, जिसमें बक्शी बांध, नैनी पुराने पुल के पास का इलाका, माधोपुर सब्जी मण्डी, जी०टी० जवाहर चौराहा तथा कानपुर रोड सम्मिलित हैं। वेन्डिंग जोन के अन्तर्गत शेड्स, पिलर, लाइटिंग, फसाद, पार्किंग स्थल तथा ट्रैफिक जंक्शन का विकास कराया जाना प्रस्तावित है। शहर के दो मुख्य चौराहों पर महर्षि वाल्मीकि एवं ब्रम्हा जी की मूर्ति का भी प्रस्ताव रखा गया है। बोट क्लब के पास वाटर लेजर शो प्रारम्भ करने तथा आस-पास के इलाके में वेडिंग जोन, पार्किंग, चिल्ड्रेन पार्क एवं सेल्फी प्वाइंट बनाने आदि पर भी विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी।

जनपद के कई सडकों के विकास के अन्तर्गत टैगोर टाउन में यशलोक हास्पिटल से बाल्सन चौराहे तक सडक पटरी सुधार कार्य, नैनी मिर्जापुर रोड डेज मेडिकल कालेज से अमर शहीद लालमणि पेट्रोल पम्प तक मार्ग प्रकाश व्यवस्था, प्रयागराज मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहा (लेप्रोसी चौराहा) से रज्जू भैया कालेज तक सडक के सुदृढीकरण का कार्य, नये यमुना पुल के पूरब ओर ढलान पर लेप्रोसी चौराहे व बस स्टेशन चार्जिंग सेन्टर के बीच लैण्डस्केप के साथ औद्योगिक कार्य, सरस्वती हाईटेक सिटी परिसर के अन्दर पार्किंग स्थल तक पहुंच मार्ग तथा सीमेट्री रोड बैरहना कासिंग से यमुना बैंक रोड के सड़क का सुदृढीकरण एवं सौन्दर्गीकरण कार्य कराया जाना प्रस्तावित है। सर्किट हाउस के उच्चीकरण हेतु प्रस्तावित कार्यों पर चर्चा करते हुए वहां पर लोकल फ्लेवर्स जिसके अन्तर्गत कुम्भ, प्रयागराज की कल्चरल हैरिटेज तथा ओडीओपी जैसी थीम दर्शाने का प्रस्ताव दिया गया है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel