Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

कांस्टेबल श्यामधर मौर्या किए गए सम्मानित

Published on: 14-02-2024

कांस्टेबल श्यामधर मौर्या किए गए सम्मानित

दिनांक 14.02.2024 को श्री अमिय नन्दन सिन्हा, महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त/ रेलवे सुरक्षा बल/ उत्तर मध्य रेलवे द्वारा कांस्टेबल श्यामधर मौर्या, रेलवे सुरक्षा विशेष बल, तृतीय वाहिनी/डी कम्पनी, लखनऊ को इनके द्वारा सराहनीय कार्य किये जाने हेतु मुख्यालय/उ0म0रे0 बुलाकर प्रशस्ति पत्र एवं 1000 रूपये का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया। कान्सटेबल श्यामधर मौर्या द्वारा दिनांक 11.02.2024 को प्रयागराज जंक्शन स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान, गाड़ी संख्या 20403 बीकानेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस के प्लेटफॉर्म नंबर 01 पर प्लेस होने के दौरान एक महिला यात्री को अनियत्रिंत होकर गाड़ी के नीचे गिरता देख फुर्ती के साथ, अपनी जान जोखिम में डालते हुए उक्त महिला यात्री को पकड़कर गाड़ी के नीचे से खींचकर बाहर निकालते हुए उसकी जान बचायी गयी। 

महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त/रेलवे सुरक्षा बल /उत्तर मध्य रेलवे महोदय द्वारा समय-समय पर बल सदस्यों को प्रोत्साहित करने व उनका मनोबल बढ़ाने हेतु प्रशस्ति पत्र/रिवार्ड दिये जाते हैं व ऐसे कार्यो को रेलवे बोर्ड भी प्रेषित किया जाता है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel