Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

हर गांव तक पहुंचेगी ग्राम गाड़ी, सभी चिन्हित परिवार को मिलेगा पक्का आवास : मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन

Follow

Published on: 21-02-2024

रांची (झारखंड)। मुख्यमंत्री रांची के मोरहाबादी मैदान में अबुआ आवास योजना अंतर्गत स्वीकृति पत्र वितरण समारोह सह मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए। रांची, लोहरदगा और गुमला के 2 लाख से अधिक परिवार विभिन्न चरणों में योजना से आच्छादित होंगे। प्रथम चरण में 24,117 चिन्हित हुए। रांची के 13,222, गुमला के 7,663 एवं लोहरदगा के 3,228 लोगों को अबुआ आवास हेतु स्वीकृति पत्र और ₹72 करोड़ से अधिक DBT के माध्यम से हस्तांतरित की गई।

ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को सुगम परिवहनीय सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना का लोकार्पण हुआ। वरिष्ठ नागरिक, स्टूडेंट्स, दिव्यांगजन (40% से अधिक), HIV संक्रमित, राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त झारखण्ड आंदोलनकारी को बस भाड़ा में 100% रियायत।

मुख्यमंत्री ने कहा ग्राम गाड़ी योजना के तहत सुदूर ग्रामीण क्षेत्र तक परिवहन सेवा प्राप्त होगा। वृद्ध, स्टूडेंट्स, आंदोलनकारी, विधवा महिलाएं, दिव्यांग और HIV संक्रमित निःशुल्क यात्रा कर सकेंगे। सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से योजनाओं का निर्माण किया गया है।

छात्रवृत्ति में दो से तीन गुना वृद्धि की गई। यहां के किसान, श्रमिक और गरीब के प्रतिभाशाली बच्चों को विदेश में उच्च शिक्षा का अवसर दिया गया। गांव के बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए उत्कृष्ट विद्यालय शुरू किया गया है। हम मिलकर एक बेहतर झारखण्ड बनाने की ओर बढ़ रहें हैं, जहां कोई भेदभाव नहीं होगा।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel