Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

Chaibasa : पत्रकारों की मौत पर संज्ञान ले सरकार : शंकर गुप्ता

Follow

Published on: 21-02-2024

चाईबासा में पत्रकारों ने आयुक्त कार्यालय में सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

चाईबासा (झारखंड)। आज AISMJWA के बैनर तले प्रदेश सह प्रभारी शंकर गुप्ता के नेतृत्व में पत्रकारों ने आयुक्त की अनुपस्थिति में सचिव को मुख्यमंत्री के नाम 7 सूत्री मांग पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री के नाम सौंपे गए इस मांग पत्र में लातेहार के युवा पत्रकार और ऐसोसिएशन के पलामू प्रमंडल प्रभारी अजय सिन्हा की संदेहास्पद परिस्थितियों में हुई मौत की सीआईडी जांच की मांग की गई।

इसके अलावा दिवंगत पत्रकार अजय के आश्रितों को मुआवजा, पत्नी को एक नौकरी और दो बच्चों को निशुल्क शिक्षा की मांग भी मांग पत्र में की गई है। इस पर उपायुक्त द्वारा मांगपत्र को अग्रसारित करने की बात कही गई।

इस संदर्भ में जानकारी देते हुए ऐसोसिएशन के प्रदेश सह प्रभारी शंकर गुप्ता ने कहा कि राज्य में पत्रकारों की मौत पर सरकार को संज्ञान लेने की जरूरत है। उन्होने कहा कि कल डॉ अजय ने अजय सिन्हा के मामले में दूसरी बार ट्विटर पर मुख्यमंत्री को अनुरोध किया है। श्री गुप्ता ने कहा कि बीमा और पेंशन जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए बीते 15 सालों से राज्य के पत्रकार आंदोलन कर रहे हैं तो कभी मांग पत्र सौंप रहे हैं लेकिन सरकार का इस पर ध्यान ही नहीं है।

ऐसोसिएशन के कोल्हान प्रभारी अजय महतो ने कहा कि देश में न तो पत्रकार सुरक्षा कानून लागू हो रहा है और न राज्य सरकार द्वारा बीमा या पेंशन दिया जा रहा है।

कोल्हान अध्यक्ष रंजीत राणा ने कहा कि आज अगर झारखंड में बीमा योजना लागू हुई होती तो अजय के आश्रितों को थोड़ा सहारा तो मिल ही जाता।

ऐसोसिएशन के सरायकेला-खरसंवा जिला अध्यक्ष रविकांत गोप ने कहा कि अजय के आश्रितों को मुआवजा और नौकरी के साथ ही मामले की सीआईडी जांच जरूरी है।

उपायुक्त को ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से ऐसोसिएशन के पूर्वी सिंहभूम ग्रामीण जिला अध्यक्ष रवि प्रकाश सिंह, जिला महासचिव मोहम्मद कलीमुद्दीन, मोहम्मद इब्राहिम, मोहम्मद कलाम, मोहम्मद नईम सहित अन्य पत्रकार उपस्थित थे।

ज्ञापन‌ सौंपने से पूर्व पत्रकारों द्वारा अजय सिन्हा की आत्मिक शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel