Latest News
समस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार‘यह वास्तव में अफ़सोस की बात है’: विवादास्पद ‘ग्रोवेल’ टिप्पणी के बाद दक्षिण अफ़्रीका के कोच शुकरी कॉनराड ने गलती स्वीकार की | क्रिकेट समाचार

नए भारत की सशक्त नारी निभा रही हर क्षेत्र में भागीदारी

Published on: 24-02-2024
  • साड़ी युक्त महिला सेमी क्वार्टर मैराथन दौड़ एवं सद्भाव भोज कार्यक्रम हुआ संपन्न

शकील अहमद

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर लोकसभा क्षेत्र मोहनलालगंज के अंतर्गत सांसद खेल स्पर्धा के तहत लोकसभा की पांचो विधानसभा में खेलों का महाकुंभ जारी है सभी विधानसभा में विधानसभा स्तर पर साड़ी युक्त महिला दौड़ का अद्भुत, अकल्पनीय, शानदार आयोजन हो रहा है इसी क्रम में सरोजनीनगर विधानसभा में सांसद खेल स्पर्धा के तहत 24 फरवरी, शनिवार को डिफेंस एक्सपो में साड़ी युक्त महिला सेमी क्वार्टर मैराथन (5किलोमीटर दौड़) का भव्य आयोजन किया गया।

इस 5 किलोमीटर की दौड़ में सभी महिलाएं सरोजनीनगर विधानसभा की निवासिनी रहीं और सभी ने साड़ी में दौड़ लगाई। केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर, महापौर सुषमा खर्कवाल एवं विधायक राजेश्वर सिंह ,नीलू मिश्रा अंतरराष्ट्रीय खेल एथलीट ने हरी झंडी दिखाकर साड़ी युक्त सेमी क्वार्टर मैराथन को प्रारंभ कराया। सांसद खेल स्पर्धा 2024 के अंतर्गत मोहनलालगंज लोकसभा क्षेत्र में 10 फरवरी से विभिन्न खेलों का आयोजन हो रहा है।

विधानसभा स्तर पर सरोजनीनगर में हुई यह साड़ी युक्त सेमी क्वार्टर मैराथन लोकसभा की साड़ी युक्त पांचवी सेमी क्वार्टर मैराथन रही जिसमें भारी संख्या में महिलाओं ने साड़ी पहनकर दौड़ लगाई, और महिलाओं ने भारतीय संस्कृति के साथ साड़ी पहनकर जो दौड़ लगाई उसे देखकर सभी दंग रह गए।

बताते चलें कि सांसद खेल स्पर्धा के अंतर्गत मोहनलालगंज लोकसभा में सांसद कौशल किशोर के नेतृत्व में सभी विधानसभाओं में महिलाओं की खेल में भागीदारी बढ़ाने और खासकर घरेलू महिलाएं जो ज्यादा घर से बाहर नहीं निकल पाती उनके लिए भी खेलों का आयोजन हो और वह भी खेल में आगे बढ़े इसके लिए केंद्रीय राज्यमंत्री व सांसद कौशल किशोर ने यह अनूठी प्रतियोगिता साड़ी युक्त महिला दौड़ का आयोजन किया।

जिसमे विगत 11 फरवरी को बीकेटी, लखनऊ और 13 फरवरी को सिधौली, सीतापुर और मलिहाबाद में 15 फरवरी और 16 फरवरी को मोहनलालगंज विधानसभा में भी हजारों महिलाओं ने दौड़ लगाई थी खास बात यह रही कि यह सभी महिलाएं जिस विधानसभा क्षेत्र में प्रतियोगिताएं हो रही हैं उसी विधानसभा की ही थीं और उसमे भी ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्र की।

इस साड़ी युक्त महिला सेमी क्वार्टर मैराथन में प्रथम निवासी अमिता शाहू पिपहरी, रहीमनगर द्वितीय आयुषी गौतम ,ऐन निवासी तृतीय स्थान अनुराधा मवई पाडियांना प्राप्त किया। प्रथम पुरस्कार के रूप में 31 हजार ,द्वितीय 21 हजार तृतीय पुरस्कार के रूप में 11 हज़ार रुपए धनराशि की चेक व प्रमाणपत्र केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर द्वारा विजेताओं को वितरित किया गया।

वहीं इसके बाद अगले दस प्रथम स्थान पर रही महिलाओं 21 सौ रुपए, उसके बाद की दस दौड़ पूरी करने वाली महिलाओं को 11 सौ रुपए व उसके बाद तृतीय पहुंची दस महिलाओं को 501रुपए व प्रमाणपत्र पुरस्कार के रूप में दिया गया। वहीं सांसद कौशल किशोर ने कहा कि नारी सिर्फ परिवार के लिए ही नही बल्कि हर क्षेत्र में आगे बढ़कर समाज और देश के विकास में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं।

मोहनलालगंज लोकसभा क्षेत्र में सांसद खेल स्पर्धा के तहत हो रही साड़ी युक्त महिला सेमी क्वार्टर मैराथन अपनी भारतीय संस्कृति को संजोते हुए खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत स्वच्छ और स्वस्थ भारत बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं, नारी, युवा, गरीब, किसान विकसित भारत के चार स्तंभ हैं इसलिए विकसित और आत्मनिर्भर भारत बनाने में महिलाओ की भागीदारी अहम है इसलिए सभी क्षेत्रों में महिलाओं को आगे आकर विकसित भारत बनाने में अपना सफ़ल योगदान देना है।

सांसद प्रतिनिधि प्रवीण अवस्थी ने कहा कि केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद कौशल किशोर जी द्वारा इस तरह की दौड़ कराने का मुख्य उद्देश्य दौड़ में महिलाओं की रूचि बढ़ाना,उन्हें और अधिक प्रतिभावान बनाना है, जिससे ये महिलाएं अपने परिधान अपनी संस्कृति को संजोते हुए राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचकर अपनी खेल प्रतिभा को दिखा सके।

इस मौक़े पर सरोजनी नगर के सभी मंडल अध्यक्ष पार्षद गण सरोजनी नगर परिवार टीम कौशल के प्रमुख सदस्य ,ग्राम प्रधान भाजपा कार्यकर्ता विभिन्न गांव व शहर की सैकड़ो महिलाएं उपस्थित रहीं।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel