Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के लखनऊ में 1782 पदों हेतु चयनित अभ्यर्थिंयों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का किया गया सजीव प्रसारण– प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

Published on: 25-02-2024

माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के लखनऊ में 1782 पदों हेतु चयनित अभ्यर्थिंयों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का किया गया सजीव प्रसारण– प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज प्रांगढ़ स्थित प्रो0 प्रीतम दास प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में मण्डल के 91 चयनित अभ्यर्थिंयों को मा0 कैबिनेट मंत्री व अन्य मा0 जनप्रतिनिधियों के द्वारा नियुक्ति पत्र का किया गया वितरण

माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के लोकभवन सभागार, लखनऊ में उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग एवं विद्युत सेवा आयोग के द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अन्तर्गत कुल 1782 पदों हेतु चयनित अभ्यर्थिंयों को नियुक्ति पत्र के वितरण कार्यक्रम का जनपद में मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज प्रांगढ़ स्थित प्रो0 प्रीतम दास प्रेक्षागृह में सजीव प्रसारण किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मा0 कैबिनेट मंत्री श्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी, मा0 सांसद फूलपुर श्रीमती केशरी देवी पटेल, मा0 महापौर श्री उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी, मण्डलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत, जिलाधिकारी श्री नवनीत सिंह चहल, मुख्य विकास अधिकारी श्री गौरव कुमार, प्राचार्य मेडिकल कालेज डॉ0 एस0पी0 सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 आशु पाण्डेय, विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर मा0 कैबिनेट मंत्री व अन्य मा0 जनप्रतिनिधियों के द्वारा प्रयागराज मण्डल के चयनित 91 अभ्यर्थिंयों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया, जिसमें से 65 अभ्यर्थी बिजली विभाग, 07 अभ्यर्थी आयुर्वेद विभाग तथा 19 अभ्यर्थी डेंटल सर्जन के थे।

इस अवसर पर मा0 मंत्री श्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी जी ने चयनित अभ्यर्थिंयों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि आज बिना किसी भेदभाव के निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से चयन प्रक्रिया सम्पादित हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास-सबका प्रयास के सिद्धांत पर कार्य करते हुए पात्र लोगो को योजनाओं से लाभान्वित करा रही है। उन्होंने चयनित अभ्यर्थिंयों से अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्पक्षता व पारदर्शिता के साथ निर्वहन करते हुए लोगो की सेवा करने के लिए कहा।  

इस अवसर पर मा0 सांसद फूलपुर श्रीमती केशरी देवी पटेल ने चयनित अभ्यर्थिंयों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाईयां देते हुए आशा व्यक्त की कि चयनित अभ्यर्थी जनता के लिए अच्छा कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार बिना किसी भेदभाव के निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से चयन प्रक्रिया सम्पांदित करते हुए युवाओं को नौकरी/रोजगार देने का कार्य रही है। मा0 महापौर श्री उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी ने चयनित अभ्यर्थिंयों को बधाई देते हुए कहा कि निष्पक्ष एवं पारदर्शी चयन प्रक्रिया के कारण ही नवयुवक तेजी के साथ आगे बढ़ रहे है तथा देश एवं प्रदेश के विकास में अपना योगदान प्रदान कर रहे है। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के चयनित अभ्यर्थियों के अलावा सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 प्रभाकर त्रिपाठी के द्वारा किया गया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel