Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

मा0 प्रधानमंत्री जी ने वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन (पी0एम0ए0भीम) के अन्तर्गत स्वीकृत 100 बेड वाले किटिकल केयर हॉस्पिटल ब्लाक के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास– प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

Published on: 25-02-2024

मा0 प्रधानमंत्री जी ने वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन (पी0एम0ए0भीम) के अन्तर्गत स्वीकृत 100 बेड वाले किटिकल केयर हॉस्पिटल ब्लाक के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास– प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

    मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा रविवार को वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन (पी0एम0ए0भीम) के अन्तर्गत स्वीकृत 100 बेड किटिकल केयर हॉस्पिटल ब्लाक के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। मेडिकल कालेज के प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में मा0 सांसद फूलपुर श्रीमती केशरी देवी पटेल ने मा0 महापौर श्री उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी, मा0 विधायक शहर उत्तरी श्री हर्षवर्धन वाजपेयी, भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री राजेन्द्र मिश्रा सहित अन्य मा0 जनप्रतिनिधियों के साथ दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

     स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय परिसर में 100 बेड किटिकल केयर हॉस्पिटल ब्लाक के निर्माण कार्य की कुल लागत रू0 4450.00 लाख है, जिसमें निर्माण कार्य हेतु 3018.54 लाख एवं शेष धनराशि उपकरणों के क्रय किये जाने हेतु है। कार्यदायी संस्था उ0प्र0 राजकीय निर्माण निगम लि0 द्वारा किटिकल केयर हॉस्पिटल ब्लाक के निर्माण कार्य के अन्तर्गत आई0सी0यू ब्लाक, एस0डी0यू0 ब्लाक, आइशोलेशन वार्ड, आइशोलेशन रूम, डायलिसिस ब्लाक, एम0सी0एच0 ब्लाक, इमरजेंसी ब्लाक के साथ ही मुख्य भवन का निर्माण किया जाना है, जिसमें ओ0टी0, एल0डी0आर0 के अतिरिक्त आन्तरिक सड़क, सीवर, रैन वाटर हार्वेस्टिंग, ट्यूबबेल पम्पहाउस सहित अन्य कार्य कराये जाने है। कार्यक्रम के प्रारम्भ में मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ0 एस0पी0 सिंह ने कराये जाने वाले कार्यों तथा उसकी उपयोगिता के बारे में उपस्थित लोगो को विस्तार से जानकारी दी। मुख्य चिकित्साधिकारी ने उपस्थित लोगो को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री नवनीत सिंह चहल, मुख्य विकास अधिकारी श्री गौरव कुमार, अपर निदेशक स्वास्थ्य, प्राचार्य मेडिकल कालेज डॉ0 एस0पी0 सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 आशु पाण्डेय सहित अन्य मा0 जनप्रतिनिधिगण एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारीगण व मेडिकल के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel